जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से 11 मौतें, उत्तराखंड में भूस्खलन

· 1 min read
जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से 11 मौतें, उत्तराखंड में भूस्खलन

जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से 11 मौतें, उत्तराखंड में भूस्खलन

पुंछ और किश्तवाड़ में तबाही

जम्मू-कश्मीर के पुंछ और किश्तवाड़ में शनिवार रात बादल फट गए। बाढ़ और लैंडस्लाइड में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। पुंछ के सुरनकोट में लैंडस्लाइड से एक मकान मलबे में दब गया, जिसमें 2 साल के बच्चे समेत 5 लोगों के शव बरामद किए गए। किश्तवाड़ के सुर्नू इलाके में बादल फटने से घरों और खेतों को नुकसान पहुंचा। राजौरी में भारी बारिश के बाद धारहाल नदी का जलस्तर बढ़ गया और करीब 200 से 250 गाड़ियां बह गईं।

उत्तराखंड में यात्रा प्रभावित

उत्तराखंड में शनिवार को लैंडस्लाइड के बाद केदारनाथ यात्रा के रूट पर घोड़े-खच्चरों की सेवाएं रोक दी गईं। कैलाश-मानसरोवर यात्रियों का एक जत्था भी रुक गया। पिथौरागढ़ में गरबाधार में भूस्खलन के कारण गुंजी जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।

अन्य राज्यों में मौसम

अरुणाचल में बाढ़ और भूस्खलन से सात लोगों की मौत हुई और 1,49,257 लोग प्रभावित हुए। गुजरात के सूरत में रातभर बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया। राजस्थान के 15 जिलों में आंधी और बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में बिजली गिरने से 2 बच्चों की मौत हो गई।

Amit Pateria