मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, 40 पार्टियां शामिल, कल वंदे मातरम बिल पेश

· 1 min read
मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, 40 पार्टियां शामिल, कल वंदे मातरम बिल पेश

मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक

बैठक में 40 पार्टियां शामिल

मानसून सत्र से एक दिन पहले रविवार को संसद भवन के एनेक्सी बिल्डिंग में सर्वदलीय बैठक हुई। तीन घंटे चली मीटिंग की अध्यक्षता राजनाथ सिंह ने की। मीटिंग में कांग्रेस, सपा, टीएमसी, DMK सहित 40 दलों के नेता शामिल हुए।

विपक्ष का वॉकआउट और आरोप

बैठक के बीच विपक्ष ने सांकेतिक वॉकआउट किया। विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने TMC के बागी 20 सांसदों के गुट को बैठक में बुलाया, जबकि स्पीकर ओम बिरला ने उनके गुट को अभी तक मान्यता नहीं दी है।

संसदीय कार्य मंत्री का बयान

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने बैठक के बाद कहा कि मीटिंग में अच्छी चर्चा हुई। सबने अपनी बात रखी। सदन बिना रुकावट चले, यह हम सभी की जिम्मेदारी है।

सत्र और बिल की जानकारी

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान 19 बैठकें होंगी। सोमवार को अमित शाह राज्यसभा में वंदे मातरम से जुड़ा बिल पेश करेंगे।

Sharad Shrivastava