शनि की उल्टी चाल 26 जुलाई से शुरू
वृषभ, सिंह और मकर राशि के लिए शुभ संकेत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव 26 जुलाई से वक्री हो रहे हैं, जो लगभग 140 दिनों तक चलेगा। इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा।
मेष और मीन राशि वाले रहें सावधान
मेष राशि के लोगों में तनाव और एंग्जाइटी बढ़ सकती है, जबकि मीन राशि के जातकों को जल्दबाजी से बचने की सलाह दी गई है।
वृषभ, सिंह और मकर के लिए लाभदायक समय
इन राशियों के लोगों को करियर और नई योजनाओं में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
देश-दुनिया पर संभावित असर
शनि के वक्री होने का असर वैश्विक राजनीति, विदेश नीति और कूटनीतिक समझौतों पर दिख सकता है। भारत के लिए यह समय शोध और नई उपलब्धियों के लिहाज से शुभ माना जा रहा है।
प्राकृतिक असंतुलन की आशंका
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान अत्यधिक बारिश, भूस्खलन और भूकंप जैसी घटनाओं की संभावना बढ़ सकती है।
Arvind Vishwakarma