सोनम वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, हाईकोर्ट में सुनवाई आज
पत्नी ने दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। आंगमो का कहना है कि उन्हें सफदरजंग अस्पताल पर भरोसा नहीं है। इस मामले में आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
भूख हड़ताल का 22वां दिन
दिल्ली पुलिस शनिवार सुबह वांगचुक को जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। अस्पताल में भी वांगचुक की भूख हड़ताल जारी है। रविवार को उनकी भूख हड़ताल का 22वां दिन है। उन्होंने ड्रिप, ओआरएस और दवा लेने से इनकार कर दिया है।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके भी भूख हड़ताल कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को संसद तक मार्च निकालने की बात कही है।
सोनम वांगचुक का सोशल मीडिया पोस्ट
सोनम वांगचुक की तरफ से उनके सोशल मीडिया पर लिखा गया कि 20 जुलाई को आजादी का दूसरा आंदोलन है। पेपर लीक जैसे अन्याय से आजादी और मेरी अवैध हिरासत जैसे डर से आजादी।
Janmejay Chaturvedi