विदेश मंत्री जयशंकर ने गलवान झड़प के बाद LAC पर सैन्य तैनाती और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की जानकारी दी
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़पों के बाद भारत ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अपनी सैन्य ताकत बढ़ाई है। वहां लंबे समय तक बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात रखना जरूरी हो गया है।
15 जून 2020 को चीन ने पूर्वी लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों में सैन्य अभ्यास के नाम पर बड़ी संख्या में सैनिक जुटाने शुरू कर दिए थे। इसके बाद सीमा पर कई जगह तनाव बढ़ा और घुसपैठ की घटनाएं सामने आईं। जवाब में भारत ने भी इन इलाकों में चीन के बराबर सैनिक तैनात कर दिए। दोनों देशों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गोलीबारी तक हुई। इसी दौरान गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए। भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की। चीन ने बाद में माना कि इस झड़प में उसके 4 सैनिक मारे गए थे।
जयशंकर ने कहा कि करीब एक दशक पहले तक चीन से लगी सीमा पर सड़क और दूसरी जरूरी सुविधाओं के विकास पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया था। योजनाएं तो बनती थीं, लेकिन जमीन पर उस हिसाब से काम नहीं हो रहा था। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में सीमा पर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए ज्यादा बजट दिया गया और काम में तेजी लाई गई। इससे जरूरत पड़ने पर बड़ी संख्या में सैनिकों को सीमा पर पहुंचाना और लंबे समय तक तैनात रखना आसान हुआ है। सड़कें, पुल, सुरंगें और हवाई पट्टियां बनाने का काम तेजी से हुआ है।
चीन से आर्थिक अंतर और भारत की रणनीति
जयशंकर ने भारत और चीन के बीच आर्थिक अंतर पर भी बात की। उन्होंने कहा कि 1960, 1970 और 1980 के दशक में दुनिया के कई देश तेज
Janmejay Chaturvedi