'नकुल' की नई पारी.. परीक्षा 'पटवारी' की.. क्या इस्तीफे से' नकुलनाथ' की सियासत संवरेगी..? (सवाल दर सवाल) (राकेश अग्निहोत्री)

· 1 min read
'नकुल' की नई पारी.. परीक्षा 'पटवारी' की.. क्या इस्तीफे से' नकुलनाथ'  की सियासत   संवरेगी..? (सवाल दर सवाल) (राकेश अग्निहोत्री)

✅✅ कमलनाथ की किताब वाली तस्वीर ने जितनी चर्चा पढ़े गए पन्नों की कराई, उतने ही सवाल उनकी अगली राजनीतिक पटकथा पर भी उठाए.. सोनिया गांधी की पुस्तक के साथ तस्वीर को 10 जनपथ से पुरानी निकटता का संकेत मानना संभव है, लेकिन उसकी मंशा तस्वीर से तय नहीं होती.. असल सियासी सवाल किताब नहीं, कमलनाथ की पुत्र नकुलनाथ के भोपाल कार्यक्रम से दूरी और उनकी अपनी विधानसभा सीट है.. क्या छिंदवाड़ा के विधायक कमलनाथ इस्तीफा देकर नकुलनाथ के लिए उपचुनाव का रास्ता खोल सकते हैं?.. जब चर्चा नकुलनाथ करी लांचिंग की है जो पहले ही सांसद रह चुके हैं, तो क्या कमलनाथ बड़ा दांव खेल कर जब विधानसभा चुनाव 2 साल दूर लेकिन पुत्र नकुलनाथ के लिए अपनी विधानसभा सीट खाली कर उन्हें मध्य प्रदेश में भविष्य का चेहरा बनाने का जोखिम मोल लेंगे.. यह फिलहाल केवल राजनीतिक परिकल्पना है, किसी निर्णय का संकेत नहीं.. लेकिन नकुलनाथ एक झटके में कांग्रेस के मध्य प्रदेश में न सिर्फ नेता बल्कि जेन जी के भी लीडर बन राहुल की कोर टीम में शामिल हो सकते हैं .. यह हाइपोथेटिकल सवाल इसलिए क्योंकि दिग्विजय सिंह की तरह अब कमलनाथ ने भी शायद चुनावी राजनीति से दूरी बनाने का मन बना लियाहै.. कम से कम नकुल के भोपाल में री लॉन्चिंग से यही संदेश निकलकर सामने आता है.. मध्य प्रदेश में कांग्रेस लगातार विजयपुर के साथ दतिया यूपी चुनाव जीत कर माहौल बन चुकी है.. फिर भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा यदि ऐसा दांव चला गया तो बेटे की परीक्षा आसान नहीं होगी.. लोकसभा हार और अमरवाड़ा उपचुनाव की पराजय बताती है कि छिंदवाड़ा में भी विरासत जीत की गारंटी नहीं.. जीत नकुलनाथ को विधानसभा का महत्वपूर्ण मंच और प्रदेशव्यापी सक्रियता का नया अवसर दे सकती है.. मगर हार हुई तो पिता की प्रतिष्ठा और पुत्र की पुनर्स्थापना दोनों दांव पर लगेंगी.. दिग्विजय सिंह के साथ जयवर्धन की सक्रियता और जीतू पटवारी की नकुलनाथ संग मौजूदगी के बीच यह प्रश्न और गहरा है..राहुल गांधी के दौर में क्या नई पीढ़ी के लिए कुर्सी छोड़ना जरूरी है या संगठन की स्वीकार्यता ज्यादा अहम?.. राजनीति में पन्ने पलटने से पटकथा नहीं बदलती; असली परीक्षा वोटों से होती है.. ✅✅✅ (नकुल की नई पारी, परीक्षा पटवारी की ) ✅✅✅ सेंटर हेड (स्लग✅( : कमलनाथ के बिना भोपाल में नकुलनाथ की मौजूदगी, पटवारी की भूमिका और बिहार में निशांत के उभार पर सियासी सवाल)✅) मोहन सरकार के तीन साल पूरे होने को हैं और विधानसभा चुनाव करीब दो साल दूर हैं.. लेकिन कांग्रेस की नई पीढ़ी की घड़ी तेज चलने लगी है.. राजधानी भोपाल में जन्मदिन कमलनाथ का, जमावड़ा नकुलनाथ का और परीक्षा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की ..इस तिकड़ी ने सवाल उठाए हैं.. आयोजन दीपावली मिलन, नेहरू जयंती और कमलनाथ के आगामी जन्मदिन के नाम पर हुआ, मगर चर्चा मंच से आगे गई.. कमलनाथ ने पहले से तय व्यस्तताओं के कारण गैरमौजूदगी बताई और शुभकामनाएं भेजीं.. इसे मतभेद का प्रमाण मानना अनुचित होगा, लेकिन पूछना स्वाभाविक है कि पिता की प्रत्यक्ष मौजूदगी के बिना पुत्र अपनी स्वतंत्र पहचान कितनी मजबूती से दिखाएगा.. नकुलनाथ 2019 में छिंदवाड़ा से सांसद बने थे; 2024 की हार ने उनका राजनीतिक रास्ता कठिन किया.. भोपाल में समर्थकों की भीड़ और ‘मध्यप्रदेश की मजबूरी है, नकुलनाथ जरूरी है’ वाले पोस्टरों ने सियासी लकीरें उभारीं.. कुछ पोस्टरों से पटवारी और उमंग सिंघार की तस्वीरें गायब रहीं, जबकि नेहरू जयंती पर पटवारी के साथ नकुलनाथ की मौजूदगी चर्चा में रही.. राजनीति की भाषा में इसे क्या कहेंगे—संगठन का सहयोग, समर्थकों का अलग संदेश या भविष्य की भूमिका का मौन मंथन?.. ‘पूत के पांव पालने में दिखते हैं’, पर लोकतंत्र में मंजिल जनता तय करती है.. भाजपा प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपेयी ने नकुलनाथ की परिपक्वता पर सवाल उठाते हुए पटवारी की भूमिका पर कटाक्ष किया.. यह विपक्ष का तीखा राजनीतिक कटाक्ष है, कोई स्थापित निष्कर्ष नहीं.. लेकिन व्यंग्य के पीछे सवाल गंभीर है—जिस प्रदेश अध्यक्ष को कांग्रेस का संगठन मजबूत करना है, उसके सामने प्रभावशाली परिवार के पूर्व सांसद को साथ लेकर चलने की चुनौती कैसी है?.. तस्वीरों से गायब नामों और मंच पर दिखती निकटता के बीच की दूरी ही शायद इस आयोजन की सबसे दिलचस्प खबर है.. कांग्रेस में यह नई पीढ़ी की अकेली दस्तक नहीं.. दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ में पुत्र जयवर्धन सिंह सक्रिय हैं.. अर्जुन सिंह के पुत्र अजय सिंह का अनुभव अलग पहचान रखता है.. सोनिया गांधी की पुस्तक में अर्जुन सिंह की सूझबूझ का उल्लेख होने से उनकी विरासत फिर चर्चा में है.. ऐसे में नकुलनाथ का छिंदवाड़ा से निकलकर भोपाल में सक्रिय होना सिर्फ भाजपा के लिए चुनौती नहीं, कांग्रेस के भीतर भविष्य की भूमिका को लेकर नए सवाल भी हैं.. सवाल प्रतिस्पर्धा घोषित करने का नहीं, अलग-अलग यात्राओं की दिशा समझने का है.. यहीं बिहार की कहानी रोचक तुलना देती है.. लंबे समय तक मुख्यमंत्री और केंद्र में मंत्री रहे नीतीश कुमार राज्यसभा पहुंचे तो पुत्र निशांत कुमार बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने.. जनता दल यूनाइटेड में उन्हें व्यापक संगठनात्मक भूमिका देने की मांग भी सामने आई.. बिहार में मंत्री पद से जनाधार की परीक्षा शुरू हुई; मध्यप्रदेश में नकुलनाथ को पहले प्रदेशव्यापी स्वीकार्यता बनानी है.. एक ओर पुत्र की सरकारी जिम्मेदारी, दूसरी ओर पिता के विधायक रहते पुत्र की राजनीतिक पुनर्स्थापना की कोशिश.. विरासत दोनों के पास है, लेकिन रास्ते और जोखिम अलग हैं.. कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं.. उनका अनुभव नकुलनाथ की पूंजी है, पर राजनीतिक पूंजी पर केवल पारिवारिक ब्याज नहीं मिलता.. छिंदवाड़ा की पहचान को पूरे प्रदेश तक ले जाना अलग चुनौती है.. पटवारी के सामने भी दोहरी कसौटी है—वरिष्ठ नेताओं का सम्मान और संगठन की एकजुटता.. किसी मिलन समारोह को गुटबाजी का अंतिम प्रमाण कहना ठीक नहीं, पर हर शक्ति प्रदर्शन के बाद सवाल उठता है कि उत्साह पार्टी को मजबूत करेगा या समर्थकों की नई सीमाएं खींचेगा.. भाजपा के लिए कांग्रेस की इस हलचल पर तंज कसना आसान है, लेकिन कांग्रेस के लिए समाधान आसान नहीं.. 2028 की तैयारी में संगठन को पुराने दिग्गजों के अनुभव और नए चेहरों की महत्वाकांक्षा, दोनों साधने होंगे.. ‘एक अनार, सौ बीमार’ वाली स्थिति न बने, इसलिए दावेदारी से पहले संवाद और प्रदर्शन से पहले भरोसा जरूरी है.. भोपाल ने नकुलनाथ की मौजूदगी दर्ज कराई है, नेतृत्व की अंतिम मंजूरी नहीं.. राजनीति में मंच सजाने से पहचान बनती है, लेकिन भविष्य तभी बनता है जब समर्थकों की तालियां कार्यकर्ताओं के विश्वास और जनता के समर्थन में बदलें.. ✅(विशेष बॉक्स)✅ **** त्वरित टिप्पणी मेन हेड बॉक्स✅ इसे अलग से हाईलाइट करना है # ✅जीतू-उमंग या जयवर्धन-नकुल, किसकी जोड़ी जोरदार?✅ (विरासत के वारिस, कांग्रेस में नई बिसात**) स्लग : सोनिया की पुस्तक से अर्जुन सिंह की विरासत चर्चा में, दिग्विजय की यात्रा और नकुलनाथ के शक्ति प्रदर्शन ने बढ़ाए कांग्रेस के अंदरूनी सवाल.. ✅✅✅ मध्यप्रदेश कांग्रेस में इन दिनों कुछ ऐसी राजनीतिक कड़ियां जुड़ रही हैं, जिनका संबंध केवल तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों की विरासत से नहीं, बल्कि राहुल गांधी के नेतृत्व में बदलती कांग्रेस के भविष्य से भी है.. एक तरफ सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ में दिवंगत अर्जुन सिंह के राजनीतिक कौशल और दूरदर्शिता को मिला महत्व है, तो दूसरी तरफ दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा और कमलनाथ की गैरमौजूदगी में नकुलनाथ का भोपाल में शक्ति प्रदर्शन.. तीनों घटनाएं अलग-अलग हैं, लेकिन इन्हें एक साथ रखकर देखने पर कांग्रेस के भीतर नेतृत्व, विरासत, महत्वाकांक्षा और नई पीढ़ी की भूमिका को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं.. सवाल सिर्फ यह नहीं कि तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के पुत्र अपनी राजनीतिक जमीन कितनी मजबूत कर पाएंगे, बल्कि यह भी है कि क्या उनके पिता बदलती कांग्रेस में अपने लिए नहीं, अब पुत्रों के भविष्य के लिए नई बिसात बिछा रहे हैं?.. सोनिया गांधी की पुस्तक में मध्यप्रदेश के जिन पुराने नेताओं के राजनीतिक अनुभव को विशेष महत्व मिला है, उनमें स्वर्गीय अर्जुन सिंह प्रमुखता से सामने आए हैं.. उनकी राजनीतिक समझ और समय रहते दी गई चेतावनी का उल्लेख पुराने कांग्रेसियों के लिए महज स्मृति नहीं, बल्कि एक संदेश भी है.. अर्जुन सिंह के पुत्र और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने इसके लिए सोनिया गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया है.. लेकिन असल सवाल है कि क्या पिता के प्रति व्यक्त इस भरोसे और सम्मान का राजनीतिक लाभ अजय सिंह को बदलती कांग्रेस में मिल पाएगा?.. विंध्य की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले अजय सिंह की चुनौती विरोधियों से कहीं अधिक पार्टी के भीतर अपनी प्रतिष्ठा, सम्मान और जिम्मेदारी के अनुरूप भूमिका सुनिश्चित करने की दिखाई देती है.. उधर, दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा में तीसरा कार्यकाल नहीं लेने का निर्णय लेकर संसदीय राजनीति से दूरी का संकेत पहले ही दे दिया था.. इसके बावजूद वे राजनीतिक रूप से निष्क्रिय नहीं हुए.. उज्जैन से अयोध्या की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के जरिए वे धार्मिक-सामाजिक विमर्श के साथ अपनी राजनीतिक सक्रियता भी बनाए हुए हैं.. पुत्र जयवर्धन सिंह की यात्रा में लगातार मौजूदगी इस चर्चा को बल देती है कि दिग्विजय कहीं न कहीं उन्हें प्रदेश की बड़ी राजनीति के लिए तैयार कर रहे हैं.. सनातन यात्रा को अभी अयोध्या तक पहुंचना बाकी है, लेकिन दिग्गी राजा ने अब तक जो मार्ग चुना और जिन स्थानों को पड़ाव बनाया, उनमें छिपे राजनीतिक संदेश साफ पढ़े जा सकते हैं.. हालांकि, दिग्विजय ने 2028 का विधानसभा चुनाव जीतू पटवारी और उमंग सिंघार के नेतृत्व में लड़ने की बात कहकर वर्तमान नेतृत्व को सार्वजनिक स्वीकार्यता भी दी है.. दिग्विजय सिंह की राजनीति में एक और महत्वपूर्ण पक्ष है.. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौर में उनका नाम कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों में चर्चा का विषय बना था.. हाल ही में वे राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर दीपावली मिलन में भी दिखाई दिए.. यानी चुनावी पदों की दौड़ से पीछे हटने के बावजूद दिल्ली के साथ उनका राजनीतिक संवाद बना हुआ है.. क्या दिग्विजय अपने लिए पद की संभावनाओं से आगे बढ़कर अब जयवर्धन के लिए संगठन में स्वीकार्यता और भविष्य की जमीन तैयार कर रहे हैं?.. यहीं कमलनाथ की रणनीति कुछ अलग दिखाई देती है.. वर्तमान में विधायक रहते हुए भी कमलनाथ की भोपाल और दिल्ली की सक्रिय राजनीति से अपेक्षाकृत दूरी चर्चा का विषय बनी हुई है.. वर्ष 2024 में उनके भाजपा में जाने की अटकलों ने भी राजनीतिक हलचल पैदा की थी, हालांकि वे कांग्रेस में ही बने रहे.. अब सोनिया गांधी की पुस्तक पढ़ने और कार्यकर्ताओं से उसे पढ़ने का आग्रह करने वाला उनका सोशल मीडिया संदेश नेहरू-गांधी परिवार से पुराने संबंधों को फिर रेखांकित करता है.. इसे सिर्फ पुस्तक के प्रति सम्मान माना जाए या 10 जनपथ से अपनी पुरानी राजनीतिक निकटता का संदेश, यह भी विचारणीय है.. संजय गांधी के सबसे करीबी सहयोगियों में गिने जाने वाले कमलनाथ ने इंदिरा गांधी से लेकर राहुल गांधी तक कई पीढ़ियों की बदलती कांग्रेस को बहुत नजदीक से देखा है.. इसी बीच पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर 14 नवंबर को भोपाल में नकुलनाथ के नेतृत्व में आयोजित दीपावली मिलन ने कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में नई बहस छेड़ दी.. कमलनाथ का जन्मदिन 18 नवंबर को है, लेकिन उनके बाहर रहने के कारण समर्थकों ने चार दिन पहले ही नकुलनाथ की मौजूदगी में जन्मदिन का उत्सव मना लिया.. आयोजन की जिम्मेदारी नकुलनाथ ने संभाली और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा जैसे कमलनाथ के भरोसेमंद नेताओं की सक्रियता ने यह स्पष्ट किया कि यह जुटान केवल पारिवारिक मिलन तक सीमित नहीं था.. प्रदेशभर से पहुंचे पुराने समर्थक, पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व सांसद और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच नकुलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के महत्व को रेखांकित किया.. दूसरी तरफ समर्थकों ने उन्हें अगले मुख्यमंत्री के रूप में प्रस्तुत करते हुए नारे लगाए.. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में ऐसी नारेबाजी के राजनीतिक मायने भी कम नहीं हैं.. हालांकि, नकुलनाथ ने कांग्रेस की एकजुटता की बात कही, लेकिन समर्थकों का उत्साह और नेतृत्व की औपचारिक स्थिति दो अलग वास्तविकताएं हैं.. कार्यक्रम से पहले लगे कुछ पोस्टरों में जीतू पटवारी और उमंग सिंघार की तस्वीरों का नहीं होना भी सवालों को जन्म दे चुका था.. सबसे दिलचस्प पहलू जयवर्धन सिंह का नकुलनाथ के साथ बंगले पर नजर आना है.. क्या यह अगली पीढ़ी के नेताओं के बीच बढ़ते तालमेल की शुरुआत है?.. क्या जयवर्धन और नकुलनाथ की नई जोड़ी जीतू पटवारी तथा उमंग सिंघार के साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ेगी?.. या फिर तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों की विरासत से जुड़े राजनीतिक हित और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं भविष्य में नए शक्ति-केंद्रों को जन्म देंगी?.. यहां जीतू पटवारी की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाती है.. वे एक तरफ प्रदेश संगठन की कमान संभाल रहे हैं, तो दूसरी तरफ दिग्विजय सिंह, कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ अलग-अलग स्तर पर समन्वय बनाने की चुनौती उनके सामने है.. दिग्विजय का उनके नेतृत्व पर भरोसा जताना और नकुलनाथ के आयोजन में जीतू की मौजूदगी, दोनों को इसी कसौटी पर देखना होगा.. जीतू की सबसे बड़ी परीक्षा यही होगी कि वे वरिष्ठ नेताओं की विरासत को संगठन की ताकत बना पाते हैं या उनके समर्थकों की अलग-अलग महत्वाकांक्षाओं के बीच उलझते हैं.. नकुलनाथ के सामने भी चुनौती आसान नहीं है.. वर्ष 2019 में छिंदवाड़ा से सांसद बनने के बाद 2024 में उसी परंपरागत सीट पर मिली हार उनकी राजनीति का कमजोर पक्ष है.. भोपाल में समर्थकों को जुटा लेना एक उपलब्धि हो सकती है, लेकिन छिंदवाड़ा से बाहर प्रदेशव्यापी स्वीकार्यता बनाना कहीं बड़ी परीक्षा होगी.. यही वजह है कि यह सवाल महत्वपूर्ण हो जाता है कि क्या कमलनाथ अपने पुत्र को सिर्फ राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाना चाहते हैं या उन्हें 2028 से पहले प्रदेश कांग्रेस के एक मजबूत और स्वतंत्र चेहरे के तौर पर स्थापित करने की तैयारी है?.. लाख टके का सवाल कमलनाथ के अपने राजनीतिक भविष्य का भी है.. क्या दिग्विजय सिंह की तरह वे भी सक्रिय चुनावी राजनीति से धीरे-धीरे पीछे हटने का मन बना चुके हैं?.. क्या भोपाल में अपनी गैरमौजूदगी के बावजूद नकुलनाथ के हाथों समर्थकों का इतना बड़ा जुटान कराना इसी दिशा में पहला कदम है?.. आगे चलकर क्या कमलनाथ अपनी विधानसभा सीट सहित कोई बड़ा राजनीतिक फैसला लेने का जोखिम उठाएंगे?.. फिलहाल इसका कोई स्पष्ट संकेत नहीं है, लेकिन इन संभावनाओं को लेकर उठते सवालों को नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता.. राहुल गांधी अब केवल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नहीं, बल्कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और विपक्षी राजनीति के केंद्रीय चेहरों में शामिल हैं.. ऐसे में कांग्रेस की नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने की रणनीति का आधार परिवार की विरासत होगी या व्यक्तिगत क्षमता, संगठन के प्रति निष्ठा और चुनाव जिताने की योग्यता?.. अजय सिंह, जयवर्धन सिंह और नकुलनाथ के सामने यह कसौटी अलग-अलग रूपों में मौजूद है.. सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों की राजनीतिक विरासत राहुल गांधी की कांग्रेस में नई पीढ़ी की सामूहिक ताकत बनेगी, या अपने-अपने उत्तराधिकारियों की चिंता कांग्रेस के भीतर नई प्रतिस्पर्धा और टकराव की वजह बन जाएगी?.. क्योंकि विरासत से पहचान मिल सकती है, समर्थकों से ताकत और आयोजनों से सुर्खियां भी.. लेकिन नेतृत्व की स्वीकार्यता और राजनीतिक परिपक्वता का फैसला अंततः संगठन, संघर्ष और जनता ही करती है..

Related Articles