कांग्रेस संगठन मंत्री पद पर विवाद, हरीश चौधरी ने दी सफाई

· 1 min read
कांग्रेस संगठन मंत्री  पद पर विवाद, हरीश चौधरी ने दी सफाई

कांग्रेस संगठन मंत्री पद पर विवाद, हरीश चौधरी ने दी सफाई

कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) द्वारा जिलों में संगठन मंत्री की नियुक्ति का मामला उठाया गया। इस पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने साफ किया कि कांग्रेस के बायलॉज में संगठन मंत्री का कोई पद ही नहीं है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस में केवल जनरल सेक्रेटरी ऑर्गनाइजेशन (जीओएस) का पद मौजूद है, जिस पर नियुक्तियां की जा सकती हैं।

नियुक्तियां निरस्त, एआईसीसी की मंजूरी आवश्यक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा जिलों में संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद हरीश चौधरी ने इन नियुक्तियों को निरस्त कर दिया और स्पष्ट किया कि किसी भी नियुक्ति से पहले एआईसीसी से मंजूरी लेना अनिवार्य है। बैठक में यह भी तय किया गया कि नियमित रूप से हर महीने बैठकें आयोजित की जाएं।

सदस्यों ने उठाए सवाल

बैठक में कई सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर सवाल उठाए। उदाहरण के तौर पर, हर विधानसभा में 25,000 सक्रिय सदस्यों के पंजीकरण और उनसे निधि संग्रह की योजना पर चर्चा की गई। इसके अलावा, इंदौर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर भी आपत्ति जताई गई। चौधरी ने कहा कि एआईसीसी इन मुद्दों पर निर्णय लेगी।

फंड कलेक्शन और अन्य मुद्दे

बैठक में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि जो राशि जिलों में इकट्ठा होगी, उसका 50 प्रतिशत हिस्सा पीसीसी के पास जमा किया जाएगा, जिसका उपयोग चुनाव के दौरान होगा। 7 दिसंबर को होने वाली अगली बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Bhavanesh Soni