कर्नाटक में नया CM सिद्धारमैया, 4 डिप्टी CM की संभव
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर हो गया है। राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने नोटिफिकेशन जारी किया। अब मौजूदा डिप्टी CM डीके शिवकुमार प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे, जबकि सिद्धारमैया कार्यवाहक CM रहेंगे।
इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंच गए हैं, जहां वे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ नई कैबिनेट के मंत्रियों के नाम पर चर्चा करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, डीके अगले हफ्ते नए मंत्रियों के साथ शपथ ले सकते हैं। सरकार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए 4 डिप्टी CM भी बनाए जा सकते हैं।
नई कैबिनेट में 10 मंत्रियों को हटाया भी जा सकता है। शिवकुमार कैबिनेट में सिद्धारमैया और मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे समेत चार उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है। सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र और मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियंक खड़गे को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।
सिद्धारमैया ने 28 मई को पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन राज्यपाल की अनुपस्थिति के कारण वह मंजूर नहीं हो सका था। उन्होंने राज्यसभा जाने से इनकार कर दिया है और विधायक के रूप में बने रहेंगे।
राज्यसभा की चार सीटों पर चुनाव होने हैं, जिनमें से कांग्रेस दो सीटें आसानी से जीत सकती है। MLC की सात सीटों पर होने वाले चुनावों के लिए भी नामों का पैनल शीर्ष नेतृत्व को सौंपा जाएगा।
पार्टी हाईकमान का मानना है कि नेतृत्व बदलने से मंत्रियों के खिलाफ पैदा हो रही ‘एंटी-इंकम्बेंसी’ को खत्म किया जा सकता है, विशेषकर वाल्मीकि डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन घोटाला जैसे मामलों के चलते।
Sharad Shrivastava