करवा चौथ पर चांद का दीदार, सौभाग्यवती महिलाएं सज-धजकर तैयार
करवा चौथ का पर्व 10 अक्टूबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिनसौभाग्यवती महिलाएंअपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए निर्जल व्रत रखेंगी। महिलाएं तड़केसरगीग्रहण कर व्रत का संकल्प लेंगी। चंद्रमा का उदय रात8 बजकर 12 मिनटपर होगा, जिसके बाद महिलाएंअर्घ्यदेकर व्रत का पारण करेंगी।
व्रत को लेकर नवविवाहिताओं में उत्साह
विवाह के बाद पहली बार व्रत रखने वाली नवविवाहिताएं विशेष रूप से उत्साहित हैं। वे माता करवा से अपने व्रत की सफलता के लिए प्रार्थना कर रही हैं। महिलाएं16 शृंगारकर सजने-संवरने के साथ पारंपरिक परिधान और व्यंजन तैयार कर रही हैं।मेहंदी, चूड़ियां और अन्य सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी पिछले एक सप्ताह से जोर-शोर से चल रही है। ब्यूटी पार्लरों पर भारी भीड़ देखी गई।
ग्रहों का दुर्लभ संयोग
ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा के अनुसार, इस बारकरवा चौथपर ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है। शनि मीन राशि में, गुरु और चंद्रमा मिथुन राशि में, जबकि सूर्य और शुक्र कन्या राशि में रहेंगे। इस दिनकृतिका नक्षत्रमें पूजन होगा, जिससे व्रती महिलाओं को गणेश भगवान और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
पूजा का शुभ समय
पंचांग के अनुसार, करवा चौथ की पूजा का शुभ समय सुबह5:16बजे से शाम6:29बजे तक रहेगा। चतुर्थी तिथि का आरंभ 9 अक्टूबर की रात10:54बजे से होगा और इसका समापन 10 अक्टूबर की शाम7:38बजे होगा।