मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे

· 1 min read
मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, 20 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में स्पष्ट दिखने लगा है। प्रदेश में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और सुबह धुंध छाने लगी है। बीती रात राज्य के 20 शहरों में पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया। मौसम केंद्र (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, कटनी का करौंदी 10.6 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। चौंकाने वाली बात यह है कि प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी (12.6°C) से ज्यादा ठंड इंदौर (11.1°C) और भोपाल (12.2°C) में दर्ज की गई है।

पांच प्रमुख शहरों में नवंबर के ऐतिहासिक मौसम आंकड़े

भोपाल:नवंबर में राजधानी में रात का तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है। पिछले 10 साल से ऐसा ही ट्रेंड रहा है। इस बार भी दूसरे सप्ताह से पारा तेजी से लुढ़केगा। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में नवंबर में रात का तापमान 6.1 डिग्री तक पहुंच चुका है। यह 30 नवंबर 1941 को दर्ज किया गया था। इस महीने बारिश होने का ट्रेंड भी है। 10 साल में तीन बार बारिश हो चुकी है। साल 1936 में महीने में साढ़े 5 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है।

इंदौर:इंदौर में ठंड का असर रहता है। खासकर दूसरे सप्ताह से पारा तेजी से गिरता है। इस वजह से रातें ठंडी हो जाती हैं और टेम्प्रेचर 10 से 12 डिग्री के बीच रहता है। हालांकि, 25 नवंबर 1938 को पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है। कभी-कभार बारिश भी हो जाती है। दिन में 31 से 33 डिग्री के बीच तापमान रहता है।

ग्वालियर:पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्वालियर में पारा 8 डिग्री तक पहुंच चुका है। 54 साल पहले वर्ष 1970 में टेम्प्रेचर 3 डिग्री तक पहुंच चुका है। यह ओवरऑल रिकॉर्ड है। 2 नवंबर 2001 को दिन का तापमान 37.3 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि यह सामान्य तौर पर 33 से 35 डिग्री के बीच रहता है। इस महीने बारिश भी होती है। 1927 में पूरे महीने 3 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। 10 साल में 3 बार ऐसा ही मौसम रह चुका है।

जबलपुर:पिछले 10 साल में 2022 में न्यूनतम पारा 7.8 डिग्री तक जा चुका है। ओवरऑल रिकॉर्ड 12 नवंबर 1989 को दर्ज किया गया था, तब टेम्प्रेचर 3.9 डिग्री तक पहुंच गया था। 1946 में पूरे महीने 6 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। 10 साल में दो बार बारिश हो चुकी है। दिन में 30 से 33 डिग्री के बीच तापमान रहता है।

उज्जैन:यहां 30 नवंबर 1974 को रात का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। यह ओवरऑल रिक

Janmejay Chaturvedi