प्रदेश कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) सदस्य व वरिष्ठ विधायक कमलेश्वर पटेल ने भोपाल में मीडिया के सामने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रभारी हरीश चौधरी पर गंभीर आरोप जड़े। उन्होंने कहा कि दोनों नेता पक्षपातपूर्ण तरीके से संगठन चला रहे हैं और सभी को साथ लेने की बजाय गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे हैं। पटेल ने कहा, “गुटबाजी और प्रतिस्पर्धा अपनी जगह है, लेकिन इतनी ज्यादा भी नहीं कि पार्टी को ही नुकसान हो जाए। हाईकमान ने आपको बड़ी जिम्मेदारी दी है, प्रदेश का मुखिया बनाया है, तो सबको साथ लेकर चलिए।” पटेल के इस बयान ने प्रदेश कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को खुलकर सामने ला दिया है। इस बयान के बाद कांग्रेस में उठते सवाल और नेतृत्व पर अविश्वास की स्थिति ने पार्टी की एकजुटता को बड़ा झटका दिया है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस में कलह,गुटबाजी बढ़ा रहे.. कमलेश्वर पटेल के पटवारी और चौधरी पर आरोप