मोदी के दौरे के बाद ' धार' कलेक्टर भी बदले जा सकते,अगली सूची भी तैयार

· 1 min read
मोदी के दौरे के बाद ' धार' कलेक्टर भी बदले जा सकते,अगली सूची भी तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को धार दौरे के बाद कलेक्टर प्रियंक मिश्रा सहित कई ज़िलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं ।भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल सिंह सहित कई अधिकारियों के तबादले पर चर्चा हो चुकी है।इसके अलावा मंत्रालय में भी कुछ अधिकारियों की पदस्थापनाओं में परिवर्तन हो सकता है। गृह विभाग में अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला से पर्यटन और संस्कृति विभाग लिया जा सकता है। अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे कुछ और अधिकारियों से भी उनके प्रभार लिए जा सकते हैं ।