MP को चार नई सीधी हवाई सेवाएं, भोपाल-रीवा उड़ान शुरू
मध्य प्रदेश में रविवार को हवाई कनेक्टिविटी विस्तार के तहत भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता सीधी उड़ानों का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजा भोज एयरपोर्ट से इन सेवाओं की शुरुआत की।
किराया
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि रीवा-भोपाल किराया करीब 2700 रुपए से शुरू होगा और अधिकतम 3500 रुपए रखा गया है। रीवा-कोलकाता का किराया करीब 3700 रुपए से शुरू होकर अधिकतम 5000 रुपए तक सीमित रहेगा।
केंद्रीय मंत्री का बयान
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के सिविल एविएशन सेक्टर में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। उड़ान योजना के तहत करीब 90 एयरपोर्ट विकसित किए गए हैं और एयरक्राफ्ट बेड़ा तथा यात्रियों की संख्या लगभग दोगुनी हुई है।
मॉडिफाइड उड़ान योजना
विमानन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई को मॉडिफाइड उड़ान योजना शुरू की है, जो अगले 10 वर्षों तक चलेगी। छोटे शहरों और दूरदराज के क्षेत्रों को हवाई सेवा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है।
विंध्य क्षेत्र और एयरपोर्ट
राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि भोपाल-रीवा उड़ान विंध्य क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। रीवा एयरपोर्ट का 2023 में भूमिपूजन और 2024 में लोकार्पण हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि दतिया, सतना और रीवा में एयरपोर्ट शुरू हो चुके हैं, जबकि उज्जैन और शिवपुरी को मंजूरी मिल चुकी है। प्रदेश के लिए पांच नए एयरपोर्ट की मंजूरी भी मिली है।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और एयर एंबुलेंस
मुख्यमंत्री ने बताया कि इंदौर से अबूधाबी की उड़ान शुरू हो चुकी है और करीब दो महीने बाद भोपाल से शारजाह की उड़ान शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों को आयुष्मान कार्ड के आधार पर एयर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
Arvind Vishwakarma