मुंबई के घाटकोपर में भूस्खलन, चार मृत
मुंबई के घाटकोपर इलाके में बुधवार सुबह पहाड़ी का हिस्सा खिसककर झोपड़ियों पर जा गिरा। बड़े-बड़े पत्थरों और मलबे की चपेट में आने से 2-3 घर प्रभावित हुए।
मलबे से अब तक 8 लोगों को निकाला गया है, जिनमें 4 की मौत हो गई है और 4 लोग घायल हैं। अब भी मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है, हालांकि सही संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है।
मुंबई फायर ब्रिगेड, मुंबई पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। रेस्क्यू में सबसे बड़ी चुनौती इलाके की संकरी गलियां हैं, जो लगभग 3 से 3.5 फीट चौड़ी हैं। भारी मशीनरी घटनास्थल तक नहीं पहुंच पा रही है, इसलिए मलबे को बाल्टियों से हाथ से हटाया जा रहा है।
मलबे में दबे लोगों का पता लगाने के लिए रेस्क्यू टीमें स्पेशल विक्टिम-डिटेक्शन कैमरों का उपयोग कर रही हैं।
Ravi Yadav