राहुल गांधी ने वोट चोरी पर मोदी सरकार को घेरा
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में 25 लाख वोटों की चोरी हुई, जहां हर आठ में से एक वोट चोरी किया गया। राहुल ने इसे बीजेपी और इलेक्शन कमीशन का सिस्टम बताया।
उन्होंने कहा कि वोट चोरी का मुख्य मुद्दा अब विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से ढका जा रहा है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
पचमढ़ी में जंगल सफारी
इससे पहले शुक्रवार सुबह राहुल गांधी ने पचमढ़ी में जंगल सफारी की। वे सुबह 6:15 बजे रविशंकर भवन से अपने काफिले के साथ निकले। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के पनारपानी गेट तक उन्होंने 10 किलोमीटर का सफर अपनी गाड़ी में तय किया। उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, सुरक्षा टीम और एसटीआर सहायक संचालक संजीव शर्मा मौजूद रहे।
काफिले में पांच जिप्सी और फॉरेस्ट की एक कैम्पर गाड़ी शामिल थीं। राहुल गांधी के इस दौरे को उनके आज के कार्यक्रम का हिस्सा बताया गया है।
Sharad Shrivastava