:राज्यसभा की तीसरी सीट: " सस्पेंस, थ्रिलर और पॉलिटिकल ट्विस्ट का क्लाइमेक्स—पिक्चर अभी बाकी है” कांग्रेस हुई एकजुट बीजेपी ने नहीं खोले पत्ते (सवाल दर सवाल) (राकेश अग्निहोत्री)

· 1 min read
:राज्यसभा की तीसरी सीट:
" सस्पेंस, थ्रिलर और पॉलिटिकल ट्विस्ट का क्लाइमेक्स—पिक्चर अभी बाकी है” कांग्रेस हुई एकजुट बीजेपी ने नहीं खोले पत्ते (सवाल दर सवाल) (राकेश अग्निहोत्री)

मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर चल रहा राज्यसभा चुनाव इस बार किसी साधारण राजनीतिक प्रक्रिया से ज्यादा एक हाई-वोल्टेज पॉलिटिकल थ्रिलर की तरह सामने आ रहा है.. औपचारिकता को छोड़ दिया जाए तो माहौल में अजीब सा सन्नाटा, नेता हो या नेतृत्व या नीति निर्धारक सबकी नजर हाई कमान पर भाजपा हो या कांग्रेस कोई इससे अछूता नहीं.. दोनों पार्टी में कई जाने पहचाने चेहरे गायब जो इस परिदृश्य से बाहर है.. सत्ता हो या विपक्ष नए नेतृत्व के सामने चुनौती से इनकार नहीं किया जा सकता..हर दृश्य में रणनीति है, हर संवाद में संकेत हैं और हर खामोशी के पीछे एक बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा हुआ है.. बंद कमरे की बैठक से भी संदेश स्पष्ट बाहर निकल कर नहीं आ रहा.. जैसे किसी फिल्म की स्क्रिप्ट में क्लाइमेक्स से पहले सस्पेंस अपने चरम पर पहुंच जाता है, वैसे ही इस चुनाव में भी “पिक्चर अभी बाकी है” वाला एहसास साफ नजर आ रहा है.. भाजपा के दो उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल की जीत की गारंटी तय मानी जा रही है.. संगठनात्मक मजबूती, केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा और संख्यात्मक बढ़त ने इन दोनों नामों को सुरक्षित दायरे में खड़ा कर दिया है.. लेकिन असली कहानी वहीं से शुरू होती है जहां गणित आसान दिखता है.. कांग्रेस के कब्जे वाली तीसरी सीट और उस पर मीनाक्षी नटराजन का नाम इस पूरे चुनाव को एक अनिश्चित मोड़ पर ले आया है.. यही वह बिंदु है जहां भाजपा की रणनीति स्पष्ट नहीं है.. मैदान में उतरना है या सिर्फ सस्पेंस बनाए रखना है, यह सवाल अब राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ा ट्विस्ट बन चुका है.. यह चुप्पी सिर्फ रणनीति नहीं, बल्कि एक संदेश भी है कि हर कदम अब केवल संख्या का नहीं, बल्कि भविष्य की राजनीतिक दिशा का संकेत होगा..कांग्रेस के लिए यह सीट आत्मविश्वास और संगठनात्मक संतुलन की परीक्षा बन चुकी है.. बदलते राजनीतिक परिदृश्य में नाथ और राजा की जोड़ी लगभग गायब ऐसे में राहुल गांधी का डर और खौफ उमंग और भाजपा की कांग्रेस में साफ देखा जा सकता है.. वहीं भाजपा के लिए यह तय करना कठिन है कि आक्रामकता दिखानी है या गणितीय जीत को सुरक्षित रखना है.. इसी ऊहापोह ने इस चुनाव को एक साधारण मुकाबले से निकालकर “पॉलिटिकल सस्पेंस थ्रिलर” बना दिया है..हर बैठक, हर नामांकन और हर उपस्थित,अनुपस्थिति अब कहानी का हिस्सा है.. और जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहे हैं, और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख नजदीक आ रही.. वैसे-वैसे यह साफ होता जा रहा है कि इस फिल्म का असली क्लाइमेक्स अभी लिखा जाना बाकी है,इसलिए राज्यसभा की तीसरी सीट पर सस्पेंस खत्म होने के लिए इंतजार करना होगा क्यों कि पिक्चर अभी बाकी है.. ✅✅ मेन बॉक्स मध्य प्रदेश के राज्यसभा चुनाव को इस बार सिर्फ एक औपचारिक राजनीतिक प्रक्रिया की तरह नहीं, बल्कि एक सधी हुई और नियंत्रित रणनीतिक लड़ाई की तरह देखा जा रहा है.. बाहर से देखने पर भले ही नामांकन, प्रस्तावक और बैठकों की औपचारिकताएँ पूरी होती दिख रही हों, लेकिन अंदरूनी स्तर पर जो उत्साह और माहौल में राजनीतिक तापमान होना चाहिए था, वह अपेक्षाकृत ठंडा अभी तक दिखाई दे रहा है.. तीसरी सीट पर सस्पेंस जिसका एक बड़ा कारण यही “खामोशी” इस चुनाव की सबसे बड़ी राजनीतिक कहानी बन गई है.. कांग्रेस की स्थिति इस संदर्भ में विशेष रूप से दिलचस्प है, पार्टी के पास प्रत्याशी के रूप में मीनाक्षी नटराजन जैसे चेहरे को आगे बढ़ाने का निर्णय एक स्पष्ट संदेश देता है कि राहुल गांधी की पसंद और केंद्रीय नेतृत्व की भूमिका इस बार निर्णायक है.. दिग्विजय सिंह का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया जाना और जीत की गारंटी माने जाने वाले कमलनाथ पर गौर नहीं किया जाना एक बड़ा संदेश छोड़कर जा रहा है.. संदेश जीतू उमंग की कांग्रेस को बड़ी जिम्मेदारी और भरोसे के साथ फ्री हैंड और कांग्रेस के नाथ और राजा के हस्तक्षेप से संगठन को बाहर निकालना.. शायद यही निर्णय स्थानीय नेतृत्व और राज्य स्तर के प्रभावशाली गुटों के बीच एक समान स्वीकार्यता नहीं बना पाया, यही कारण है कि नेता प्रतिपक्ष सिंघार के तौर पर “उमंग” होते हुए भी पार्टी और विधायकों के बीच “तरंग” गायब दिखती है.. नाथ और राजा समर्थक विधायकों की मौजूदगी के बावजूद कांग्रेस संगठनात्मक रूप से उस स्थिति में नहीं दिखती जहां सभी धड़े एक स्वर में हों.. विधायक दल की बैठकों में वरिष्ठ नेताओं की प्रत्यक्ष अनुपस्थिति या उनकी प्रतीकात्मक मौजूदगी यह संकेत देती है कि निर्णय प्रक्रिया केंद्रीकृत तो है, लेकिन सामूहिक स्वीकृति की कमी उसे कमजोर बनाती है.. नतीजा यह है कि चुनावी प्रक्रिया चल रही है, लेकिन उसमें वह आक्रामक राजनीतिक संचार नहीं है जो आम तौर पर राज्यसभा चुनावों के दौरान देखने को मिलता है.. शायद कांग्रेस का युवा नेतृत्व चौकन्ना है.. अनुभव यह सोचने को मजबूर करते हैं कि मीनाक्षी का सिर्फ नामांकन दाखिल करने से जीत की गारंटी सामने नहीं आती है बल्कि इसके लिए अंतिम समय तक उसे भाजपा के रणनीतिकारों पर नजर रखना होगी.. कांग्रेस को डर है कि कहीं उसकी पार्टी के अंदर से ही कोई बगावती तेवर के साथ इस चुनाव में नेतृत्व को जोर का झटका धीरे से ना दे दे.. दूसरी तरफ भाजपा की स्थिति अलग लेकिन उतनी ही जटिल है.. भाजपा में सामान्यतः चुनावी प्रक्रियाएँ अत्यधिक अनुशासित और संगठित मानी जाती हैं, जहां उम्मीदवार चयन के बाद पूरा संगठन एकीकृत होकर संदेश देता है.. लेकिन इस बार तरुण चुग जैसे राष्ट्रीय महासचिव और रजनीश जैसे युवा चेहरे के नामांकन के बावजूद वह सामूहिक उत्साह बाहर नहीं दिखा जिसकी अपेक्षा की जाती है.. प्रस्तावकों की उपस्थिति तो औपचारिक रूप से रही, लेकिन कई वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय प्रभावशाली चेहरों की अनुपस्थिति ने एक तरह का प्रश्नचिह्न खड़ा किया है.. यह अनुपस्थिति केवल भौतिक नहीं, बल्कि प्रतीकात्मक भी मानी जा रही है क्योंकि भाजपा जैसे अनुशासित संगठन में “संदेश” अक्सर उपस्थिति और अनुपस्थिति दोनों से बनता है.. भाजपा के भीतर तीसरी सीट को लेकर जो रणनीतिक चुप्पी है, वह इस पूरे चुनाव को और अधिक रहस्यमय बना देती है.. पार्टी न तो स्पष्ट रूप से यह कह रही है कि वह मैदान में पूरी ताकत से उतर रही है और न ही यह संकेत दे रही है कि वह पीछे हट रही है.. यह स्थिति दरअसल “रणनीतिक अनिश्चितता” की ओर इशारा करती है जहां अंतिम निर्णय पूरी तरह से केंद्रीय नेतृत्व के राजनीतिक आकलन पर छोड़ा गया प्रतीत होता है.. भाजपा की राजनीति में यह कोई असामान्य बात नहीं है, लेकिन इस बार संदेश का प्रवाह अपेक्षाकृत धीमा और नियंत्रित दिख रहा है.. मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष के बीच जबरदस्त अंडरस्टैंडिंग और उनका हाई कमान से संपर्क पार्टी की रणनीति को आगे बढ़ते हुए नजर आ रहा है.. प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल की नामांकन दाखिल करते समय मौजूदगी के बावजूद सबकी नजर दिल्ली पर टिकी है कि कब क्या संदेश सामने आ जाए.. इस बीच कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह जैसे मंत्रियों के बयान ने और सस्पेंस बढ़ा दिया.. भाजपा ने हमेशा आक्रामक राजनीति की है.. लेकिन इस बार अनुभवी ऑपरेशन लोटस के खिलाड़ी रणनीतिकार राज्यसभा चुनाव की तीसरी सीट पर सार्वजनिक तौर पर सक्रिय नजर नहीं आए.. ऑपरेशन लोटस के चर्चित खिलाड़ी या वह चेहरे किसी से छुपे नहीं लेकिन बदलती बीजेपी में या तो उनकी उपयोगिता खत्म हो चुकी है या फिर संकट भरोसे का है.. और पार्टी में नए चेहरों ने उनकी जगह ले ली है.. कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए इस चुनाव का महत्व केवल एक या दो राज्यसभा सीटों तक सीमित नहीं है.. यह असल में संगठनात्मक एकजुटता, नेतृत्व की स्वीकार्यता और भविष्य की राजनीतिक दिशा का भी संकेत है.. कांग्रेस के लिए यह सवाल है कि क्या वह केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिए गए निर्णयों को राज्य स्तर पर सहजता से लागू कर पा रही है या नहीं.. वहीं भाजपा के लिए यह परीक्षा है कि क्या उसका संगठनात्मक अनुशासन अब भी उतना ही प्रभावी है जितना पहले माना जाता था या फिर निर्णय प्रक्रिया का अत्यधिक केंद्रीकरण कहीं न कहीं जमीनी ऊर्जा को प्रभावित कर रहा है.. दोनों दलों के बीच एक समानता यह भी दिखाई देती है कि वे इस बार किसी भी तरह के अति-उत्साह से बचते नजर आ रहे हैं.. इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि राज्यसभा चुनाव अब केवल संख्यात्मक शक्ति प्रदर्शन नहीं रहे, बल्कि रणनीतिक संदेश देने का माध्यम बन चुके हैं.. हर कदम का राष्ट्रीय स्तर पर अर्थ निकाला जाता है, इसलिए दोनों दल सतर्क हैं.. यह सतर्कता ही कई बार राजनीतिक ऊर्जा की कमी के रूप में दिखाई देती है.. तीसरी सीट पर सस्पेंस का फैक्टर इस पूरे समीकरण को और जटिल बनाता है.. यही सीट वह बिंदु है जहां से राजनीतिक संदेश सबसे अधिक तीखा हो सकता है.. यदि भाजपा इसे गंभीरता से लेती है तो यह उसके रणनीतिक आत्मविश्वास का संकेत होगा, और यदि वह इससे दूरी बनाती है तो यह एक अलग तरह की राजनीतिक व्याख्या को जन्म देगा.. कांग्रेस के लिए भी यह सीट अप्रत्यक्ष रूप से दबाव का कारण बनती है क्योंकि किसी भी अतिरिक्त राजनीतिक समीकरण का असर उसके भीतर पहले से मौजूद असंतुलन को और उजागर कर सकता है.. कुल मिलाकर यह चुनाव एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां दृश्य गतिविधि तो है, लेकिन अदृश्य राजनीतिक हलचल उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण है.. कांग्रेस और भाजपा दोनों ही इस बार “जोश दिखाने” के बजाय “जोखिम कम करने” की रणनीति पर चलते दिख रहे हैं.. यही कारण है कि बाहर से यह चुनाव शांत दिखता है, लेकिन भीतर से यह एक अत्यंत नियंत्रित और सावधानी से लिखी जा रही राजनीतिक स्क्रिप्ट बन चुका है.. बॉक्स बॉक्स पेज एक पिक्चर अभी बाकी है बॉक्स (मीनाक्षी का दावा हर परिस्थितियों में चुनाव लड़ने को तैयार कांग्रेस) मीनाक्षी नटराजन का “हर परिस्थिति में चुनाव लड़ने” वाला बयान केवल औपचारिक राजनीतिक आत्मविश्वास नहीं, बल्कि बहुस्तरीय संदेश के रूप में देखा जा रहा है.. राज्यसभा चुनाव की मौजूदा परिस्थितियों में यह शब्दावली अपने आप में संकेत देती है कि कांग्रेस केवल घोषित समीकरणों पर नहीं, बल्कि संभावित राजनीतिक बदलावों के लिए भी तैयार रहना चाहती है.. दरअसल, “हर परिस्थिति” का उल्लेख इस संभावना को भी अप्रत्यक्ष रूप से इंगित करता है कि अंतिम समय में राजनीतिक गणित बदल सकता है.. राज्यसभा चुनावों में क्रॉस-वोटिंग, आखिरी समय पर उम्मीदवारों की एंट्री या रणनीतिक दबाव की राजनीति नई बात नहीं रही है.. ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व और रणनीतिकारों के स्तर पर यह सतर्कता स्वाभाविक मानी जा रही है.. यह बयान केवल भाजपा को संदेश देने तक सीमित नहीं दिखता, बल्कि पार्टी के भीतर भी एक स्पष्ट संकेत है कि नेतृत्व पूरी तरह सजग और नियंत्रित स्थिति में है.. राहुल गांधी और केंद्रीय नेतृत्व के लिए यह संदेश भी निहित है कि मध्य प्रदेश इकाई किसी भी चुनौती के सामने बिखरने की स्थिति में नहीं है और संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने में सक्षम है.. “एकजुटता” पर बार-बार जोर देना दरअसल राजनीतिक अनुभवों से उपजी सावधानी का हिस्सा है.. पिछले चुनावों और राजनीतिक घटनाक्रमों में मिले संकेतों ने कांग्रेस को यह सिखाया है कि केवल संख्या नहीं, बल्कि भीतर की स्थिरता भी निर्णायक भूमिका निभाती है.. यही कारण है कि उम्मीदवार स्तर पर भी यह संदेश दिया जा रहा है कि पार्टी हर संभावित स्थिति के लिए तैयार है, और कोई भी अप्रत्याशित राजनीतिक चाल उसे असंतुलित नहीं कर पाएगी.. (पॉलिटिकल प्रोफाइल रजनीश अग्रवाल) प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी (मध्यप्रदेश) रजनीश अग्रवाल संगठन की उस परंपरा से आते हैं, जहां राजनीति सत्ता से पहले “संगठन निर्माण” की प्रक्रिया मानी जाती है.. इलेक्ट्रॉनिक विज्ञान और प्रसारण पत्रकारिता की पृष्ठभूमि के साथ उनका प्रोफाइल तकनीकी समझ और संचार कौशल दोनों का मिश्रण दिखाता है.. 1988 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संपर्क के बाद 1990 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से सक्रिय जुड़ाव ने उनकी राजनीतिक यात्रा की नींव रखी.. छात्र राजनीति से लेकर संगठन के विभिन्न स्तरों तक उनका सफर लगातार संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ता रहा.. 2021 में प्रदेश मंत्री के रूप में शुरुआती बड़ी जिम्मेदारी, इसके बाद भाजयुमो में राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य, प्रदेश महामंत्री और उपाध्यक्ष जैसे पदों पर कार्य.. 2014 से 2021 तक प्रदेश प्रवक्ता के रूप में संगठन का मीडिया और राजनीतिक संदेश संभालने की भूमिका ने उन्हें पार्टी के “कम्युनिकेशन फेस” के रूप में स्थापित किया.. 2021 से प्रदेश मंत्री के तौर पर वे बूथ प्रबंधन, संगठन पर्व, निर्वाचन प्रक्रिया और विभिन्न अभियानों में लगातार सक्रिय रहे हैं.. संगठनात्मक चुनाव प्रबंधन और जमीनी नेटवर्किंग में उनकी भूमिका उन्हें “सिस्टम-ओरिएंटेड लीडर” की श्रेणी में रखती है.. नितिन नवीन की नई भाजपा में फिट क्यों? भाजपा की वर्तमान रणनीति में संगठन, अनुशासन और डेटा-ड्रिवन बूथ प्रबंधन को सबसे अधिक महत्व दिया जा रहा है.. ऐसे में रजनीश अग्रवाल जैसे लंबे समय से संगठन में सक्रिय, कम्युनिकेशन और चुनावी मैनेजमेंट में दक्ष चेहरे “कोर स्ट्रक्चर” में फिट बैठते हैं.. वे न तो केवल मंचीय नेता हैं और न ही केवल प्रशासनिक चेहरा, बल्कि संगठन और चुनावी मशीनरी के बीच एक सेतु की भूमिका निभाते हैं.. नई भाजपा में जहां निर्णय तेजी से और केंद्रीकृत ढंग से हो रहे हैं, वहां ऐसे नेता उपयोगी माने जाते हैं जो निर्देशों को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू कर सकें.. यही कारण है कि वे पार्टी की मौजूदा संगठनात्मक रणनीति में एक व्यवहारिक और भरोसेमंद कैडर फेस के रूप में देखे जाते हैं..✅✅ :( तरुण चुग—राज्यसभा से आगे क्या मोदी मंत्रिमंडल की राह खुल रही है?) भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग का मध्य प्रदेश से राज्यसभा पहुंचना केवल संसदीय प्रवेश नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे पार्टी की उस रणनीति के रूप में देखा जा रहा है जिसमें संगठनात्मक नेतृत्व को राष्ट्रीय सत्ता संरचना में धीरे-धीरे समाहित किया जाता है…पंजाब से निकलकर संगठन के रास्ते राष्ट्रीय राजनीति में मजबूत पकड़ बनाने वाले चुग अब संसद में प्रवेश के साथ एक नए राजनीतिक चरण में पहुंच रहे हैं… और यहीं से सवाल शुरू होता है कि क्या यह कदम उन्हें सीधे केंद्रीय मंत्रिमंडल की दहलीज तक ले जाता है या फिर यह केवल संगठनात्मक संतुलन का हिस्सा है…तरुण चुग का नाम लंबे समय से पंजाब भाजपा के सबसे मजबूत संगठनात्मक चेहरों में गिना जाता रहा है…वे ऐसे समय में राज्यसभा जा रहे हैं जब भाजपा पंजाब में अपनी स्वतंत्र राजनीतिक जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही है…पार्टी के लिए यह केवल प्रतिनिधित्व नहीं बल्कि एक राजनीतिक संदेश भी है कि पंजाब में अब संगठनात्मक नेतृत्व को दिल्ली की मुख्य धारा में जगह दी जा रही है…लेकिन सवाल यह भी है कि क्या यह कदम 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर उठाया गया है… या फिर यह चुग को राष्ट्रीय स्तर पर एक स्थायी भूमिका देने की प्रक्रिया है… (राज्यसभा सीट: सम्मान से ज्यादा रणनीति) भाजपा में राज्यसभा कई बार “पोस्टिंग” नहीं बल्कि “प्लेसमेंट” होती है…जहां संगठन में काम करने वाले लेकिन विधानसभा राजनीति में सीमित सफलता पाने वाले नेताओं को राष्ट्रीय भूमिका दी जाती है…चुग का मामला भी इसी श्रेणी में देखा जा रहा है… दो विधानसभा चुनाव हारने के बावजूद संगठन में उनकी पकड़ कमजोर नहीं हुई बल्कि और मजबूत होती गई…यही कारण है कि राज्यसभा को उनके लिए एक “ट्रांजिशन प्लेटफॉर्म” माना जा रहा है… जहां से वे संसदीय राजनीति और नीति-निर्माण के केंद्र में आ सकते हैं… (मोदी मंत्रिमंडल का गणित और संभावनाएं) सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या राज्यसभा के बाद चुग केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह बना सकते हैं… भाजपा का हालिया रिकॉर्ड बताता है कि संगठनात्मक पृष्ठभूमि वाले कई नेताओं को मंत्री पद दिया गया है… खासकर तब जब उनका क्षेत्रीय प्रभाव किसी रणनीतिक राज्य में मजबूत हो…जॉर्ज कुरियन जैसे उदाहरण इस बात को मजबूत करते हैं कि राज्यसभा सिर्फ संसदीय उपस्थिति नहीं बल्कि मंत्रिमंडल की तैयारी का मंच भी हो सकता है…लेकिन यहां संतुलन भी महत्वपूर्ण है…मंत्रिमंडल विस्तार में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व, जातीय संतुलन और राजनीतिक संदेश—तीनों को ध्यान में रखा जाता है…इसलिए चुग का नाम संभावित दावेदारों में जरूर आता है… लेकिन यह निर्णय पूरी तरह प्रधानमंत्री के राजनीतिक समीकरण और उस समय की जरूरतों पर निर्भर करेगा… (पंजाब चुनाव का फैक्टर और बिट्टू समीकरण) पंजाब भाजपा में इस समय नेतृत्व का स्वरूप बदल रहा है…रवनीत सिंह बिट्टू जैसे चेहरों को आगे लाकर पार्टी ने एक अलग सामाजिक और राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है…दूसरी ओर तरुण चुग संगठनात्मक और वैचारिक चेहरे के रूप में स्थापित हैं…यदि भाजपा पंजाब में दोहरे नेतृत्व मॉडल की ओर बढ़ती है तो चुग का संसदीय और संभावित मंत्रिमंडलीय रोल पार्टी को एक संतुलित रणनीति दे सकता है… यानी एक तरफ चुनावी चेहरा और दूसरी तरफ संगठनात्मक-वैचारिक चेहरा… (क्या मध्य प्रदेश कोटे पर असर पड़ेगा?) चुग मध्य प्रदेश से राज्यसभा जाएंगे… इसलिए तकनीकी रूप से उनका नाम उसी राज्य के कोटे में गिना जाएगा…लेकिन राजनीतिक वास्तविकता अलग है…उनकी पहचान पंजाब के नेता के रूप में अधिक मजबूत रही है…यही कारण है कि यदि वे मंत्री बनते हैं तो इसे “पंजाब रिप्रेजेंटेशन” के रूप में भी देखा जा सकता है… इस स्थिति में मध्य प्रदेश के संभावित दावेदारों के बीच असंतोष या पुनर्समीक्षा की चर्चा स्वाभाविक है… (संगठन से सत्ता तक का ट्रैक रिकॉर्ड) भाजपा में तरुण चुग का सफर पूरी तरह संगठन आधारित रहा है… शाखा कार्यवाह से लेकर एबीवीपी, युवा मोर्चा, प्रदेश संगठन और फिर राष्ट्रीय महासचिव तक…उन्होंने संगठन के हर स्तर पर काम किया है… और यही उनकी सबसे बड़ी राजनीतिक पूंजी है…भाजपा में ऐसे नेताओं को अक्सर “सिस्टम बिल्डर” माना जाता है… न कि केवल चुनावी चेहरा…फिर भी सवाल अभी खुला है, संकेत मजबूत हैं,तरुण चुग का राज्यसभा प्रवेश उन्हें एक नई राष्ट्रीय भूमिका में स्थापित करता है…लेकिन क्या यह सीधे केंद्रीय मंत्रिमंडल तक पहुंचेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है…संकेत जरूर हैं कि भाजपा उन्हें पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति दोनों में एकदीर्घकालिक भूमिका के लिए तैयार कर रही है… फिलहाल इतना साफ है कि चुग अब केवल संगठन के रणनीतिकार नहीं रहे…वे संसद और संभावित रूप से सत्ता के शीर्ष ढांचे की ओर बढ़ते हुए एक सक्रिय राजनीतिक खिलाड़ी बन चुके हैं… बॉक्स : ( तरुण चुग—संगठन से संसद तक का लंबा राजनीतिक सफर) तरुण चुग का राजनीतिक विकास भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक परंपरा का प्रतिनिधि उदाहरण माना जाता है… अमृतसर (पंजाब) से आने वाले चुग ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं से की… इसके बाद वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में सक्रिय हुए और छात्र राजनीति में संगठनात्मक नेतृत्व की पहचान बनाई…एबीवीपी में जिला मंत्री, प्रदेश सह-मंत्री और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में काम करते हुए उन्होंने छात्र आंदोलनों और संगठन विस्तार में भूमिका निभाई…इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा में उनका सफर तेजी से आगे बढ़ा…वे जिला अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और फिर पंजाब युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने…भाजपा संगठन में उन्होंने बूथ स्तर से लेकर प्रदेश महामंत्री और प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रमुख तक विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं… 1999 में 2100 किलोमीटर लंबी “युवा चेतना यात्रा” ने उन्हें पंजाब में व्यापक संगठनात्मक पहचान दिलाई…राष्ट्रीय स्तर पर 2014 में उन्हें भाजपा राष्ट्रीय सचिव बनाया गया… इस दौरान वेअंडमान-निकोबार, दिल्ली संगठन और राष्ट्रीय अभियानों से जुड़े रहे…“बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान में भी उनकी भूमिका रही… जिससे वे सामाजिक अभियानों के राष्ट्रीय चेहरे के रूप में उभरे…वर्तमान में वे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव हैं और एससी मोर्चा के प्रभारी के साथ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तेलंगाना जैसे संवेदनशील राज्यों के संगठन प्रभारी भी हैं…यह प्रोफाइल दर्शाता है कि चुग केवल चुनावी नेता नहीं बल्कि संगठन निर्माण और राजनीतिक प्रबंधन के विशेषज्ञ माने जाते हैं… इसी संगठनात्मक ताकत के आधार पर अब वे राज्यसभा के माध्यम से संसद में प्रवेश कर रहे हैं… और यही उनकी राजनीतिक यात्रा का नया चरण है… ✅✅ बॉक्स | (पॉलिटिकल प्रोफाइल मीनाक्षी नटराजन) कांग्रेस ने मध्य प्रदेश की तीसरी सीट पर मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाकर एक स्पष्ट राजनीतिक संकेत दिया है कि पार्टी इस बार केंद्रीय नेतृत्व की पसंद और संगठनात्मक रणनीति को प्राथमिकता दे रही है.. राज्य स्तर की सक्रिय राजनीति से अपेक्षाकृत दूरी के बावजूद, उनकी संगठनात्मक पृष्ठभूमि और राहुल गांधी के साथ लंबे जुड़ाव ने उन्हें इस अहम मुकाबले में एक महत्वपूर्ण चेहरा बना दिया है.. जन्म: 23 जुलाई 1973, नागदा (जिला उज्जैन), मध्य प्रदेश शिक्षा: जैव रसायन में स्नातक, कानून में स्नातक (देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर) मीनाक्षी नटराजन का राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू होकर कांग्रेस संगठन के राष्ट्रीय ढांचे तक पहुंचा.. बिड़लाग्राम नागदा से आने वाली मीनाक्षी ने शुरुआती जीवन में ही NSUI के माध्यम से राजनीति में कदम रखा और धीरे-धीरे संगठनात्मक सीढ़ियाँ चढ़ती गईं.. राजनीतिक सफर: 1999–2002 : NSUI की अध्यक्ष 2002–2005 : मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष 2008 : राहुल गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव नियुक्त 2009 के लोकसभा चुनाव में मंदसौर सीट से पहली बार चुनाव जीतकर उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में मजबूत दस्तक दी.. इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के लक्ष्मीनारायण पांडे को 30,000 से अधिक मतों से पराजित किया, जिसे उनके राजनीतिक करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जाता है.. लोकसभा में कार्यकाल के बाद वे चुनावी राजनीति में सक्रिय भूमिका से कुछ दूरी पर रहीं और संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ जुड़ी रहीं.. वर्तमान में वे राहुल गांधी की टीम के साथ दिल्ली में संगठनात्मक और रणनीतिक कार्यों में सक्रिय बताई जाती हैं..

Related Articles