यूपी में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, सीएम योगी ने गोरखपुर से अभियान की शुरुआत की

· 1 min read
यूपी में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, सीएम योगी ने गोरखपुर से अभियान की शुरुआत की

यूपी में 35 करोड़ पौधे लगाने का महाअभियान शुरू

सीएम योगी ने गोरखपुर से किया शुभारंभ

उत्तर प्रदेश में आज 35 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह 8:30 बजे गोरखपुर से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की। उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के पास नीम, पीपल और बरगद के पौधे लगाए।

सीएम ने ली सेल्फी, छोड़े गुब्बारे

मुख्यमंत्री ने पौधे के साथ आईफोन से सेल्फी ली और आसमान में गुब्बारे भी छोड़े। इस दौरान सांसद रवि किशन भी मौजूद रहे।

एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का रिकॉर्ड

प्रदेश में पिछले साल भी 35 करोड़ पौधे लगाए गए थे, लेकिन इस बार एक ही दिन में यह लक्ष्य रखा गया है। सुबह 11 बजे तक 13 करोड़ पौधे लगाए जा चुके थे।

Vivek Singh