राम मंदिर चढ़ावे पर SP प्रमुख बोले- जांच का आदेश देना धर्म का अपमान

· 1 min read
राम मंदिर चढ़ावे पर SP प्रमुख बोले- जांच का आदेश देना धर्म का अपमान

राम मंदिर में चढ़ावे की जांच पर अखिलेश का तंज: 'चढ़ावा वापस आ जाएगा, लाइट-कैमरा बंद करिए'

समाजवादी पार्टी (SP) के प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मंदिर में कथित चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एसआईटी गठित किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे <सनातन धर्म का अपमान> करार देते हुए कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है कि <राम मंदिर> और <साधुओं> की जांच <अधिकारी> करेंगे।

'कैमरे बंद कर दो, चढ़ावा वापस आ जाएगा'

आगरा में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "राम मंदिर में चढ़ावे में चोरी के बाद कितना दुर्भाग्य है कि अब राम मंदिर और साधुओं की जांच अधिकारी करेंगे। सनातन धर्म के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। यह सनातन धर्म का अपमान है। वहां कैमरे बंद कर दो, लाइट बंद कर दो, प्रभु श्रीराम के सामने अपने आप कोई चढ़ावा रख जाएगा। चढ़ावा वापस कर दो, प्रभु श्रीराम माफ कर देंगे।"

बता दें कि यूपी सरकार ने राम मंदिर में कथित चोरी के मामले में <लखनऊ के कमिश्नर विजय विश्वास पंत (IAS), किरण एस. (IPS, आईजी रेंज) और नीलरतन (विशेष सचिव, वित्त)> को शामिल करते हुए एसआईटी गठित की है।

मंत्री भूपेंद्र चौधरी के विभाग पर तंज

अखिलेश ने मंत्री भूपेंद्र चौधरी को <सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग> मिलने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, "इतने बड़े नेता थे, उन्हें कौन सा विभाग मिला? सूक्ष्म। वह भी तब, जब उसमें कोई बजट नहीं है।"

विधानसभा चुनाव की अटकलों पर बोले

समय से पहले विधानसभा चुनाव होने की अटकलों पर अखिलेश ने कहा, "जो प्रधानी का चुनाव नहीं करा पा रहे हैं, वे नवंबर में चुनाव कराएंगे? ये लोग उलझा रहे हैं। ये सोच रहे हैं कि नवंबर का नाम लेकर समाजवादियों की रणनीति जान लें। हम अपनी रणनीति नहीं बताने वाले। नई पीढ़ी के लोगों से कहना चाहता हूं कि यूपी के विकास का रास्ता समाजवादी ही निकालेंगे।"

गाजीपुर एनकाउंटर और ईवीएम आग पर उठाए सवाल

'बीजेपी नकारात्मक पॉलिटिक्स करती है'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'चेलों' वाले बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा, "उस विषय को मैं नहीं छेड़ना चाहता हूं, क्योंकि नकारात्मक पॉलिटिक्स बीजेपी करती है। इसके लिए वह करोड़ों रुपए खर्च करती है। 2017 से पहले हमारे पत्रकार भी नहीं जानते थे कि कोई योगी जी भी हैं। उनकी कोई पहचान नहीं थी।"

आगरा में स्कूलों के बंद होने पर चिंता

अखिलेश ने कहा, "बीजेपी यूपी में हार चुकी है, इसलिए अब बेईमानी पर उतर आएगी। आगरा में 500 प्राइमरी स्कूल बंद हो गए हैं। जब मैकडॉनल्ड्स और पिज्जा हट दुनिया के कई देशों तक पहुंच सकते हैं, तो आगरा का पेठा क्यों नहीं पहुंच सकता।"

पीडीए का नया फुल फॉर्म

उन्होंने पीडीए का नया फुल फॉर्म बताया:प्रेम,दयाऔरअपनापन। कहा, "समाज में जितना प्रेम, दया और अपनापन बढ़ेगा, प्रदेश उतनी तेजी से आगे बढ़ेगा।"

उन्होंने यह भी कहा कि आगरा में 500 प्राइमरी स्कूल बंद हो गए हैं। 2017 में 2090 थे, अब केवल 1637 स्कूल बचे हैं। 14 एलोपैथिक स्वास्थ्य केंद्र थे, अब सब शून्य हो गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या 2017 से पहले 25 थी, अब 18 बची हैं। निजी स्वास्थ्य 354 थे, लेकिन अब 1100 हो गए हैं। उनकी सरकार निजी स्वास्थ्य को बढ़ावा दे रही है।

फिरोजाबाद के उद्योगों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष पैकेज देने की जरूरत पड़ने पर समाजवादी पार्टी की सरकार ऐसा करने में पीछे नहीं हटेगी। मौजूदा उद्योगों को कुछ सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन नए उद्यमियों और नई इकाइयों को स्थापित करने के लिए पर्याप्त सहयोग उपलब्ध नहीं है।

फिरोजाबाद को एक आधुनिक 'ग्लास सिटी' के रूप में विकसित किया जाएगा। दुनिया के जिन देशों और शहरों में कांच उद्योग की सबसे उन्नत तकनीकें और सुविधाएं उपलब्ध हैं, उन्हें यहां लाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि स्थानीय उद्योग वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।

उद्योग को मजबूती देने के लिए जरूरत पड़ने पर कॉमन फैसिलिटी सेंटर और ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भी स्थापित किए जाएंगे। पिछली सरकार के दौरान हमने ग्लास सिटी के लिए करीब 500 हेक्टेयर जमीन भी चिह्नित कर ली थी। भविष्य में सरकार बनने पर ग्लास सिटी परियोजना को शुरू करने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

आगरा का मेडिकल कॉलेज प्रदेश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में से एक है। जिस तरह नेताजी और समाजवादी पार्टी ने सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना की, उसी तरह स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का काम आगे भी किया जाएगा। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी इसलिए भी एक मिसाल है, क्योंकि उसके लिए ऐसा प्रावधान किया गया, जिससे डॉक्टरों को एम्स के समान सुविधाएं मिल सकें।

लखनऊ के लोहिया अस्पताल और सैफई मेडिकल कॉलेज की तरह आगरा में भी ऐसा मेडिकल संस्थान विकसित किया जाएगा, जहां गरीबों और आम लोगों को बेहतर इलाज और दवाओं की सुविधा मिल सके। साथ ही इसे वास्तुकला के लिहाज से भी इतना बेहतर बनाया जाएगा कि यह आगरा की पहचान बन सके और लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा सके।

भाजपा सरकार ने वादा किया था कि गंगा, यमुना और अन्य नदियों को साफ कर दिया जाएगा, लेकिन नदियों की सफाई नहीं हुई। सफाई के नाम पर सिर्फ बजट साफ कर दिया गया। नदियों को स्वच्छ बनाने के लिए ठोस और प्रभावी योजना की जरूरत है। वही मॉडल अपनाना पड़ेगा, जिससे किसी भी गंदे नाले का पानी शहरों से गुजरने वाली नदियों में न जाए।

लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट परियोजना के तहत हमने ऐसा मॉडल तैयार किया था, जिसमें नदी को प्रदूषण से बचाने और उसके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया। भविष्य में नदियों की सफाई के लिए इसी तरह के व्यापक और प्रभावी मॉडल को अपनाने की आवश्यकता होगी।

आगरा की पहचान के रूप में 'पंछी पेठा' का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जब मैकडॉनल्ड्स 200 से अधिक देशों में अपने उत्पाद बेच सकता है और पिज्जा हट दुनिया के कई देशों तक पहुंच सकता है, तो हमारा पेठा, जो तुरंत ऊर्जा देने वाला उत्पाद है, दुनिया के बाजारों तक क्यों नहीं पहुंच सकता?

अखिलेश यादव ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पहुंचकर उनके नाती के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने वैश्य समाज के व्यापारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर समर्पित और मेहनती कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा।

Pushpendra Chaubey