रायपुर में MDMA के साथ तस्कर गिरफ्तार
रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 106 ग्राम MDMA बरामद की गई है। जब्त MDMA की कीमत 12 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।
गिरफ्तार आरोपी
आरोपी का नाम रामनिवास माचरा है। ACCU और गंज पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ और जांच
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। ड्रग्स सप्लाई करने वाले सिंडिकेट के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ड्रग्स कहां से लाया था और रायपुर में किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जानी थी।
फोन और बैंक खातों की जांच
आरोपी के मोबाइल फोन और बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का आधिकारिक खुलासा करेंगे।
Sharad Shrivastava