रायपुर में तिरंगा यात्रा सुभाष स्टेडियम पहुंची
बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से निकली तिरंगा यात्रा सुभाष स्टेडियम पहुंची। यात्रा में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, वकीलों और शहरवासियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
यात्रा में शामिल लोग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता यात्रा में शामिल रहे। छत्तीसगढ़ राज्य फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन भी यात्रा में मौजूद थीं।
यात्रा से पहले और दौरान
यात्रा से पहले इंडोर स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया और पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने नाच-गान कर माहौल में उत्साह बढ़ाया।
मार्ग
यात्रा इंडोर स्टेडियम से निकलकर गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस, नगर निगम भवन के सामने रोड, महिला थाना चौक और फायर ब्रिगेड चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंची। इन मार्गों पर सामान्य यातायात प्रभावित रहा।
Satyam Tripathi