रीवा होटल में रेंजर पति को पत्नी ने प्रेमिका संग पकड़ा, हंगामा

· 1 min read
रीवा होटल में रेंजर पति को पत्नी ने प्रेमिका संग पकड़ा, हंगामा

कॉन्स्टेबल पत्नी ने रेंजर पति को गर्लफ्रेंड के साथ होटल में पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा

रीवा के एक होटल में सतना जिले के बरौंधा सर्किल में पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) बृजेंद्र पाण्डेय को उनकी कॉन्स्टेबल पत्नी ने एक युवती के साथ पकड़ लिया। घटना के बाद होटल परिसर से लेकर सड़क तक जमकर हंगामा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद

पत्नी को मिली सूचना, होटल पहुंचीं

जानकारी के अनुसार, पत्नी को सूचना मिली थी कि उनके पति रीवा के होटल रॉयल इन में ठहरे हुए हैं। इसके बाद वह सीधे होटल पहुंचीं और संबंधित कमरे तक पहुंच गईं। दरवाजा खुलने पर उन्होंने पति से कमरे में किसी अन्य व्यक्ति के होने के बारे में पूछा। रेंजर ने इनकार किया, लेकिन पत्नी कमरे के भीतर पहुंचीं तो वहां एक युवती मौजूद मिली।

होटल परिसर में हंगामा, वीडियो वायरल

इसके बाद पत्नी युवती को कमरे से बाहर लेकर आईं और दोनों के संबंधों को लेकर सवाल-जवाब करने लगीं। होटल परिसर में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जिससे लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम के वीडियो बनाए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर रेंजर और युवती होटल से निकलकर एक डंपर में बैठ गए और वहां से चले गए। वहीं पत्नी काफी देर तक होटल परिसर में हंगामा करती रहीं।

रेंजर और युवती के खिलाफ FIR दर्ज

इस मामले में अब कानूनी कार्रवाई भी शुरू हो गई है। रीवा के चोरहटा थाना में रेंजर बृजेंद्र पाण्डेय और उनकी महिला मित्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस ने अभी एफआईआर की धाराओं और शिकायत के बिंदुओं की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

पत्नी बिना छुट्टी लिए पहुंची रीवा

सूत्रों के अनुसार, रेंजर की पत्नी सतना जिले के बरौंधा थाने में आरक्षक पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि वह बिना अवकाश स्वीकृत कराए रीवा पहुंची थीं। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और दर्ज शिकायत के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामले में अभी तक किसी पक्ष का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

L. N. Bhargava