शिवराज बोले राजनीति तोड़ती लेकिन धर्म सबको जोड़ता..

· 1 min read
शिवराज बोले राजनीति तोड़ती  लेकिन धर्म सबको जोड़ता..

शिवराज बोले राजनीति तोड़ती लेकिन धर्म सबको जोड़ता है,आपने कांग्रेस, भाजपा, JDS को यहां एक कर दिया,आज शिवरात्रि महास्वामी जी (प्रमुख संत सत्तुर मठ मैसूर) ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सभी राजनैतिक कार्यकर्ताओं को एक कर दिया..आपने कांग्रेस, भाजपा, JDS को यहां एक कर दिया,आज शिवरात्रि महास्वामी जी (प्रमुख संत सत्तुर मठ मैसूर) ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सभी राजनैतिक कार्यकर्ताओं को एक कर दिया.. मैं एक निवेदन करना चाहता हूं, राजनीतिक मतभेद होते हैं विचारधारा के, लेकिन राष्ट्रहित के विषय पर पूरा देश एक साथ खड़ा हो। दुनिया को अगर बचाना है, कुछ देश, अधिनायक जैसे नेता व्यवहार कर रहे हैं, वो सारे विश्व के लिए संकट बनकर खड़ा हो गया है। ऐसे में, मैं खड़े होकर ये साहस कहने का कर पा रहा हूं कि, भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत शांति के पद का दिग्दर्शन अगर कोई कराएगा तो हमारा भारत कराएगा, हमारा देश कराएगा। इसके अलावा कोई मार्ग नहीं है इसलिए जरूरी है कि, हमारा देश मजबूत बनें। हमारा देश दुनिया को दिशा देने की कोशिश करें। इसलिए आज जो चुनौतिया भारत के सामने खड़ी है, उनके विस्तार में नहीं जाना चाहता, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी ने एक अपील की है, आज जो ताजे संकट है, टैरिफ लादा जा रहा है, ऐसे वातावरण में देशभक्ति की भावना प्रज्वलित होनी चाहिए पूरे देश में। एक संकल्प हर एक भारतवासी को करना चाहिए कि, हम अपने दैनिक जीवन में उन्ही वस्तुओं का उपयोग करेंगे जो हमारे देश में बनी हो। ये जरूरी है हमारे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। मुझे पूरा विश्वास है कि, देशवासी इस दिशा में एक नया इतिहास रचेंगे