शव सौंपने से पहले ' कफन' के लिए 500 की मांग

· 1 min read
शव  सौंपने से पहले ' कफन' के लिए 500 की मांग

ग्वालियर:मध्यप्रदेश के बड़े अस्पतालों में शुमार जयारोग्य अस्पताल समूह के हजार बिस्तर अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार कर देने की एक घटना सामने आई है। मुरैना निवासी 19 वर्षीय युवक कृष्णा श्रीवास की अस्पताल में हुई मौत के बाद परिजन गम में डूबे हुए थे, इस पर भी पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपने से पहले कफन के लिए 500 रुपये मांगे गए।