सीएम मोहन यादव के बेटे की शादी का जश्न शुरू

· 1 min read
सीएम  मोहन यादव  के बेटे की शादी का जश्न शुरू

सीएम मोहन यादव के बेटे की शादी का जश्न शुरू

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव और डॉ. इशिता की शादी से पहले के समारोहों की शुरुआत हो चुकी है। शुक्रवार को उज्जैन में माता पूजन, मंडप, मेहंदी और डांस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मेहंदी समारोह में पूरा परिवार शामिल

मेहंदी के कार्यक्रम में दूल्हा अभिमन्यु और होने वाली दुल्हन इशिता को परिवार के साथ जश्न मनाते हुए देखा गया। हालांकि, सुबह के माता पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल नहीं हो सके थे, लेकिन वे दोपहर के अन्य कार्यक्रमों में उपस्थित रहे।

सामूहिक विवाह की तैयारी

डॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता का विवाह 30 नवंबर को उज्जैन के सांवरा खेड़ी में सामूहिक विवाह समारोह में होगा। इस समारोह में कुल 21 जोड़े एक साथ फेरे लेंगे। शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

Pushpendra Chaubey