संसद के बाहर NDA-INDIA ब्लॉक आमने-सामने, प्रियंका नारे लगाते पहुंचीं

· 1 min read
संसद के बाहर NDA-INDIA ब्लॉक आमने-सामने, प्रियंका नारे लगाते पहुंचीं

संसद के बाहर NDA और INDIA ब्लॉक आमने-सामने

प्रियंका गांधी NDA सांसदों के पास पहुंचीं, सुरक्षाकर्मियों ने रोका

संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को संसद भवन के बाहर NDA और विपक्ष आमने-सामने आ गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश यादव समेत विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

NDA सांसदों ने भी किया विरोध प्रदर्शन

विपक्ष के सामने NDA के सांसद भी विरोध प्रदर्शन में उतर गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। NDA सांसद पीएम आवास के बाहर 21 जुलाई को राहुल के धरने का विरोध कर रहे हैं।

लोकसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

संसद के भीतर भी हंगामा जारी रहा। लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के चलते 3 बजे तक स्थगित कर दी गई।

Janmejay Chaturvedi