योगी बोले मैंने देखा रविकिशन नाली साफ कर रहे थे, चुटकी ली

· 1 min read
योगी बोले मैंने देखा रविकिशन नाली साफ कर रहे थे, चुटकी ली

योगी ने रविकिशन की चुटकी ली, गोरखपुर में सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया

मुख्यमंत्री ने कहा- मैंने देखा रविकिशन नाली साफ कर रहे थे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखपुर में भाजपा सांसद रवि किशन की चुटकी ली। उन्होंने कहा, "मैंने देखा कि एक दिन बारिश हुई थी तो रवि किशन पानी में घुसकर जा रहे थे। अपने हाथ से नाली साफ कर रहे थे।" योगी ने कहा कि उन्होंने रविकिशन से कहा कि अतिक्रमण हटवा दीजिए, पानी अपने आप निकल जाएगा।

गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण

सीएम योगी ने गुरुवार सुबह 11 बजे गोरखपुर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। इसके बाद वह कुछ दूरी तक फ्लाईओवर पर पैदल चले और शिलापट्ट के पास खड़े होकर तस्वीर खिंचवाई। उन्होंने 995 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

रविकिशन ने भोजन कराने का दावा किया

योगी ने कहा, "सुना है रवि किशन ने दावत दी थी। कितने लोगों को भोजन कराया?" इस पर पांच लोगों ने हाथ उठाए। सीएम हंसते हुए बोले, "दोनों हाथ मत उठाइए।" इसके बाद एक व्यक्ति ने एक हाथ नीचे कर लिया। इस पर योगी ने चुटकी लेते हुए कहा, "यानी चार लोगों को ही खाना खिलाया।" मंच पर मौजूद रवि किशन पीछे से बोले, "महाराज जी, पूरे क्षेत्र को भोजन कराया था।"

Sachin Saxena