सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया लेकिन CJP ने न्यूट्रल जगह की शर्त रखी

· 1 min read
सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया लेकिन CJP ने न्यूट्रल जगह की शर्त रखी

सरकार और CJP के बीच बातचीत को लेकर गतिरोध जारी

CJP ने नड्डा के घर पर बैठक से किया इनकार

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को दावा किया कि सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया है। प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि पुलिस ने बताया कि जेपी नड्डा ने अपने आवास पर चर्चा के लिए बुलाया है। CJP ने किसी के घर या दफ्तर में बैठक करने से इनकार कर दिया।

अन्ना हजारे का मौन प्रदर्शन

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने छात्रों के समर्थन में मौन प्रदर्शन किया। तबीयत खराब होने के कारण कुछ देर बाद उन्हें प्रदर्शन स्थल से जाना पड़ा।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

CJP का प्रदर्शन गुरुवार को 34वें दिन भी जारी रहा। पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। बुधवार रात प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें दो एसीपी घायल हो गए।

Amit Pateria