सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाया गया, दवा लेने से इनकार
पुलिस ने जंतर-मंतर से उठाया, अस्पताल में भर्ती
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह पुलिस उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई। अस्पताल प्रशासन ने 2 बुलेटिन जारी करके बताया है कि वांगचुक को डिहाइड्रेशन हुआ है, लेकिन उन्होंने दवा लेने से इनकार कर दिया है।
अनशन की मांग और सेहत
वांगचुक पेपर लीक मामले की जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं। उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी और वजन 9.5 किलो तक कम हो चुका है।
पुलिस कार्रवाई और हंगामा
सुबह करीब 7 बजे पुलिस सिविल ड्रेस में पहुंची और वांगचुक को सफेद चादर में उठाकर ले गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ। दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्र और दिल्ली सरकार को आदेश दिया था कि वांगचुक का रोजाना मेडिकल चेकअप किया जाए और जरूरत पड़ने पर उनका इलाज कराया जाए।
Sharad Shrivastava