लखनऊ में मौलाना मदनी का बड़ा बयान
कुरान पर जोर
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि सभी लोगों को कुरान पढ़ाइए। उन्होंने कहा कि कुरान कहीं भी कत्ल या नफरत की बात नहीं करता।
इस्लाम की बढ़ती लोकप्रियता
मदनी ने कहा कि इस्लाम मोहब्बत का मजहब है, इसीलिए यह पूरी दुनिया में सबसे तेजी से फैल रहा है। दुनियाभर के पढ़े-लिखे लोगों ने इस्लाम के तेजी से फैलने की बात स्वीकार की है।
सम्मेलन की जानकारी
वह लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हिंदू-मुस्लिम इत्तेहाद कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने किया।
Adarsh Chaurasiya