स्काईरूट एयरोस्पेस ने लॉन्च किया भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1
मिशन आगमन के तहत हुई लॉन्चिंग
हैदराबाद की स्काईरूट एयरोस्पेस ने शनिवार 18 जुलाई को भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 लॉन्च किया। यह टेस्ट पहले ही प्रयास में कामयाब रहा।
रॉकेट की विशेषताएं
विक्रम-1 पूरी तरह से हल्के और मजबूत कार्बन-कंपोजिट स्ट्रक्चर से बना पहला ऑर्बिटल रॉकेट है। इसमें तीन सॉलिड-फ्यूल स्टेज और एक लिक्विड ऑर्बिटल एडजस्टमेंट मॉड्यूल दिया गया है।
लॉन्चिंग का स्थान और समय
विक्रम-1 को आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा में इसरो के सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 12:05 बजे लॉन्च किया गया। सिर्फ लॉन्चपैड इसरो का था।
पेलोड्स
इस लॉन्चिंग को 'मिशन आगमन' नाम दिया गया। रॉकेट में 18 कैरेट सोने से बना आर्ट पीस, कॉस्मोस डायमंड्स की कलाकृति "कॉस्मिक ब्लूम" और एक माइक्रो-आर्ट पीस भेजा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाथ से लिखा पोस्टकार्ड भी भेजा गया।
कंपनी की पृष्ठभूमि
स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी की स्थापना 2018 में पवन कुमार चंदना और नागा भरत डाका ने की थी। कंपनी का मुख्य उद्देश्य भारत में ही किफायती और भरोसेमंद रॉकेट्स का निर्माण करना है।
Amit Pateria