राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में टिन्नू-मनीष रिमांड पर
पुलिस ने जेल से उठाया, कोर्ट ने 39 घंटे की रिमांड दी
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और उसके भतीजे मनीष यादव को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। शनिवार सुबह पुलिस दोनों को लेने जिला जेल पहुंची।
पूछताछ और बरामदगी
पुलिस पता लगाएगी कि चोरी कैसे और कब हुई और रकम कहां छिपाई गई। टिन्नू के घर से 1 लाख रुपए और मनीष के घर से 2 लाख रुपए बरामद किए गए। कोर्ट ने 39 घंटे की रिमांड मंजूर की है।
प्रायश्चित अनुष्ठान जारी
चढ़ावा चोरी के बाद मंदिर ट्रस्ट के 10 दिन के प्रायश्चित अनुष्ठान का दूसरा दिन है। 18 पुजारी और 5 आचार्य वेद मंत्रों का उच्चारण, रुद्राभिषेक और हवन कर रहे हैं।
Amit Pateria