सरकार ने 23 नए आतंकी घोषित किए, 17 पाकिस्तानी और 6 जम्मू-कश्मीर के शामिल

· 1 min read
सरकार ने 23 नए आतंकी घोषित किए, 17 पाकिस्तानी और 6 जम्मू-कश्मीर के शामिल

सरकार ने 23 नए आतंकी घोषित किए

17 पाकिस्तान और 6 जम्मू-कश्मीर के मूल निवासी शामिल

केंद्र सरकार ने शनिवार को 23 लोगों को आतंकी घोषित किया है। ये सभी जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा, द रेजिस्टेंस फ्रंट और जमात-उद-दावा जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े हैं।

आतंकियों की संख्या 80 हुई

इन 23 नामों के जुड़ने के बाद सरकार की तरफ से घोषित आतंकियों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है। घोषित 23 आतंकियों में 6 जम्मू-कश्मीर के मूल निवासी हैं, जबकि 17 पाकिस्तान के रहने वाले हैं। इनमें 7 पीओके और 10 पाकिस्तान में रह रहे हैं।

हमलों से जुड़े आतंकी

सरकार ने जिन जैश आतंकियों को लिस्ट में शामिल किया है, उनमें कुछ 2016 के नगरोटा आर्मी कैंप हमले और 2022 के सुनजवां हमले से जुड़े बताए जा रहे हैं।

Arvind Vishwakarma