वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के संकेत दिए
इंस्टाग्राम पर पोस्ट की स्टोरी
वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें अपने फोटो के साथ ‘New Chapter’ लिखा। इसके बाद इंटरनेशनल डेब्यू के कयास लगाए जाने लगे। टीम मैनेजमेंट ने उनके डेब्यू पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
दूसरा टी-20 मैच आज
भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज शाम 7 बजे मैनचेस्टर में खेला जाएगा। गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्कल ने कहा कि टीम ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहती।
डेब्यू न कराने पर पूर्व क्रिकेटर भड़के
वैभव आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम के साथ हैं। आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री और एबी डिविलियर्स ने नाराजगी जताई थी।
Ravi Yadav