अमेरिका 250 साल के लिए टाइम कैप्सूल दफन करेगा
408 किलो वजन, व्हेल की हड्डी से AI भविष्यवाणी तक शामिल
4 जुलाई को अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने पर 408 किलो का एक टाइम कैप्सूल जमीन में दफनाया जाएगा। इसे फिलाडेल्फिया के इंडिपेंडेंस नेशनल हिस्टोरिकल पार्क में दफनाया जाएगा और 250 साल बाद यानी 2276 में खोला जाएगा।
कैप्सूल में क्या रखा गया है?
इस कैप्सूल में 50 राज्यों और आम लोगों की ओर से चुनी गई यादगार चीजें रखी गई हैं, जिसमें व्हेल की हड्डी, दुनिया के सबसे बड़े जिप्सम रेगिस्तान की रेत, राइट बंधुओं के विमान का कपड़ा, AI की भविष्यवाणी और कई ऐतिहासिक दस्तावेज शामिल हैं।
सुरक्षा के लिए अपनाई गई तकनीक
कैप्सूल को सुरक्षित रखने के लिए इसे बेलन के आकार में बनाया गया है। इसे सील करने के लिए खास धातु इंडियम का इस्तेमाल किया गया है। कैप्सूल के अंदर 35% नमी रखी गई है। इसे करीब 10 फीट नीचे दफनाया जाएगा।
पानी से बचाव का इंतजाम
कैप्सूल के ऊपर एक और स्टील का सिलेंडर लगाया जाएगा। दोनों के बीच हवा की एक परत रहेगी, जो बाहर से आने वाले पानी को रोकेगी।
Amit Pateria