भोपाल में ई-रिक्शा के रूट तय होंगे, ब्लैक स्पॉट सुधरेंगे
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के बाद अधिकारी प्लान बनाने में जुट गए हैं। अगले 15 दिन के अंदर अधिकांश निर्णयों को अमल में लाने पर जोर है।
16 ब्लैक स्पॉट में से 5 पर काम
जिले के लिस्टेड 16 ब्लैक में से 5 पर काम चल रहा है। इनमें 1250 चौराहा, हबीबगंज, 1100 क्वार्टर, व्यापमं और तरुण पुष्कर क्षेत्र में सुधार कार्य प्रगति पर हैं। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने गोविंदपुरा, ट्रेनिंग सेंटर एवं आईएसबीटी क्षेत्र के कार्य तत्काल प्रारंभ करने को कहा है।
फुटपॉट से हटेंगे अतिक्रमण
शहर में ई-रिक्शा संचालन को सुव्यवस्थित करने, आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन लागू करने, मुख्य मार्गों एवं फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस, संबंधित एसडीएम एवं नगर निगम संयुक्त कार्रवाई करेंगे।
मल्टीप्लेक्स-सिनेप्लेक्स में दिखाई जाएगी जागरूकता
सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए शहर के मल्टीप्लेक्स एवं सिनेप्लेक्स में हेलमेट उपयोग संबंधी लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। आईटीएमएस के माध्यम से चयनित अवसरों पर हेलमेट पहनने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहन स्वरूप स्थानीय रेस्टोरेंट के कूपन प्रदान किए जाएंगे। साथ ही सभी शासकीय विभागों में विभाग प्रभारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शत-प्रतिशत हेलमेट उपयोग करेंगे।
Satyam Tripathi