सवाल दर सवाल, ✅(कुंडा में अंशावतार, जमशेदपुर में निशाने पर दरबार!)✅ स्लग.. कुंडा की कथा में ‘अंशावतार’ का संबोधन, यानी सार्वजनिक सम्मान की पराकाष्ठा.. जमशेदपुर में दरबार निशाने पर, यानी दावों पर सवाल.. पांच दिन में माला से मर्यादा तक पहुंचे रामदेव बताएं, दरबार का ढंग बदला या उसे देखने की दृष्टि?.. कुंडा में जो सवाल चुप था, जमशेदपुर में क्यों बोला?.. ✅✅✅ बॉक्स (कुंडा की कथा में कंठ से ‘अंशावतार’ निकला और कंधे पर माला पड़ी.. जमशेदपुर में मंच बदला तो मर्यादा याद आई और दरबार निशाने पर आ गया.. ‘राजनीति के राज’ में दर्ज करने लायक बात इतनी है कि तारीफ में धीरेंद्र शास्त्री का नाम था, फटकार में श्रोता नाम बूझें.) ✅✅ सेंटर हेडिंग.. (कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की तारीफ के पांच दिन बाद रामदेव ने जमशेदपुर में पाखंड पर प्रहार किया और सनातन की सियासत फिर गरमा गई..) ✅✅✅ कुंडा में कथा, कंठ में तारीफ और कंधे पर स्वागत की माला.. जमशेदपुर में वही रामदेव, वही भगवा, मगर बोली बदली हुई.. राजा भैया के आयोजन में जिस धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को रामदेव ने ‘अंशावतार’ बताया, कुछ दिन बाद पतंजलि के मंच से ‘बावले’, ‘पाखंडी’ और ‘धूर्त’ जैसे शब्द उछले.. नाम किसी का नहीं लिया गया, लेकिन राम और कृष्ण की तुलना, बांके बिहारी के दर्शन और प्रेत बाधा के दरबार का जिक्र किस ओर इशारा करता है, यह समझना मुश्किल नहीं.. सवाल केवल यह नहीं कि रामदेव इतने खफा क्यों हुए.. सवाल यह भी है कि जो आपत्ति जमशेदपुर में इतनी जरूरी लगी, वह कुंडा में सार्वजनिक रूप से क्यों नहीं सुनाई दी.. माला और मर्यादा के बीच आखिर इन पांच दिनों में क्या बदला?.. कथा में तारीफ, अपने मंच से तल्खी 17 नवंबर को रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री गोंडा की रामकथा के शुभारंभ में साथ थे.. उसी दिन रामदेव कुंडा भी पहुंचे, जहां राजा भैया की कथा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी आए.. कृष्ण पर विवाद तब तक उठ चुका था.. अखिलेश यादव कथा के कार्यक्रम रद्द करने की मांग कर चुके थे और शास्त्री कुंडा में अपनी माफी की वजह बता रहे थे.. यानी आपत्ति उठाने का मौका था और सामने वह व्यक्ति भी था, जिसकी ओर पांच दिन बाद इशारा किया गया.. शास्त्र, संविधान और सनातन के दावेदार 22 नवंबर को महिला पतंजलि योग समिति के महासम्मेलन में रामदेव ने वेद, उपनिषद, रामायण, महाभारत और संविधान का जिक्र किया.. उनका सवाल था कि इन्हें जाने बगैर कुछ लोग हिंदू धर्म बचाने का दावा कैसे करते हैं.. फिर बोले, “अरे खुद को ही बचा ले बावले”.. श्रोताओं को गलत बातों और गलत लोगों से दूर रहने की सलाह भी दी.. सलाह में दम है, मगर कुंडा की तस्वीर के सामने वही सलाह रख दें तो एक सवाल रामदेव से भी बनता है.. जमशेदपुर की फटकार में कुंडा की तारीफ पर सफाई कहां थी?.. दरबार पर व्यंग्य, कृष्ण पर कड़ा सवाल बाल झटकने और पानी छिड़कने की नकल करके रामदेव ने प्रेत बाधा दूर करने के दावों पर तंज किया.. आरोप लगाया कि डर के सहारे लोगों का शोषण होता है और महिलाएं खास तौर पर इसकी शिकार होती हैं.. राम और कृष्ण की तुलना पर उन्होंने माफी और बांके बिहारी के दर्शन का भी जिक्र किया.. शास्त्री 21 नवंबर को वृंदावन पहुंचे थे और वहां कहा था कि उनकी भाषा में त्रुटि हो सकती है, भाव में नहीं.. अगले दिन रामदेव की टिप्पणी ने उसी विवाद को फिर हवा दे दी.. भगवा मंच, भक्त और भाजपा का गणित यहीं ‘राजनीति के राज’ का सवाल उठता है.. कुंडा में कथा के आसपास नेताओं की कतार थी और जमशेदपुर में उसी विवाद पर बोलते हुए रामदेव ने योगी आदित्यनाथ की सरकार लौटने का भरोसा जताया.. इससे यूपी चुनाव का संदर्भ तो मिलता है, लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व या संघ के किसी निर्देश का सार्वजनिक प्रमाण सामने नहीं है.. उत्तराखंड का चुनावी हिसाब भी अटकल है.. कृष्णभक्ति को यदुवंशी पहचान से जोड़ें या शास्त्री की लोकप्रियता से रामदेव की कथित असहजता से, दोनों सवालों का जवाब उनके अपने बयान से ही मिलेगा.. रिश्ते में दूरी या तारीफ पर पुनर्विचार? रामदेव कहते हैं कि वे पहले निजी तौर पर समझाते हैं और जरूरत पड़े तो मंच से बोलते हैं.. क्या कुंडा या गोंडा में शास्त्री से ऐसी कोई बात हुई थी?.. अगर हुई थी, तो मंच से इतनी तारीफ क्यों हुई?.. और अगर जमशेदपुर की फटकार अपने पुराने आकलन में सुधार थी, तो उसे खुलकर कहने में क्या हर्ज था?.. दूरी कितनी टिकेगी, यह आगे दिखेगा.. फिलहाल कुंडा में माला पहनाते वक्त नाम साफ था, जमशेदपुर में फटकार लगाते वक्त श्रोताओं को नाम का अनुमान लगाना पड़ा.. ✅✅✅✅✅✅✅✅✅ बॉक्स, त्वरित टिप्पणी (कुंडा में माला, जमशेदपुर में किसे ठोका?) कुंडा की कथा में रामदेव के कंठ से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लिए ‘अंशावतार’ निकला.. पांच दिन बाद जमशेदपुर में बोले, “आज हमने यहां मंच से ठोका है”.. नाम गायब था, मगर राम-कृष्ण की तुलना, माफी और बांके बिहारी का जिक्र सुनकर निशाने का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं था.. “न वेद पढ़े हैं” से लेकर “ना लोकतंत्र को जानते हैं” तक रामदेव ने धर्म बचाने का दावा करने वालों की योग्यता पर सवाल उठाया.. फिर कहा, गलत व्यक्तियों और विचारों से खुद को मत जोड़ो.. यही नसीहत कुंडा की तस्वीर पर रखिए.. वहां माला पहनाकर रामदेव खुद किस बात का समर्थन कर रहे थे?.. बाल झटकने और पानी छिड़कने की नकल से उन्होंने प्रेत बाधा के दावों का मजाक उड़ाया.. मगर “मां बहन बेटियां इसका शिकार होती हैं” कहकर बात शोषण तक ले गए.. माइक पर कपालभाति का चुटकुला सुनाया, फिर कृष्ण पर टिप्पणी की चर्चा आते ही बोले, “हर एक चीज की एक मर्यादा है”.. मंच पर हंसी और फटकार, दोनों का इस्तेमाल हुआ.. सबसे साफ संकेत उनके अपने शब्दों में है, “कल को कोई यह ना कहे” कि रामदेव के रहते किसी ने पाखंड किया और उन्होंने टोका नहीं.. यानी उन्हें इस बात की भी फिक्र थी कि उनकी चुप्पी का क्या मतलब निकलेगा.. उन्होंने निजी तौर पर समझाने की बात कही, मगर यह स्पष्ट नहीं किया कि शास्त्री से ऐसी कोई बातचीत हुई थी.. पांच दिनों में एक घटना जरूर जुड़ी.. शास्त्री बांके बिहारी के दर्शन कर आए.. रामदेव ने उसका जिक्र किया, लेकिन कृष्ण पर मूल विवाद कुंडा की तारीफ से पहले का था.. परदे के पीछे क्या बात हुई, इसका सार्वजनिक जवाब अभी बाकी है.. फिलहाल सवाल रामदेव की अपनी कसौटी पर है.. जब मर्यादा की बात इतनी जरूरी थी, तो माला पहनाते वक्त माइक किसके पास था?..
कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की तारीफ के पांच दिन बाद रामदेव ने जमशेदपुर में पाखंड पर प्रहार किया और सनातन की सियासत फिर गरमा गई.. ( सवाल दर सवाल ..राकेश अग्निहोत्री)