यूक्रेन ने रूस पर किया बड़ा हमला, विजय दिवस पर सीजफायर की योजना विफल
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने 9 मई विजय दिवस पर यूक्रेन के साथ सीजफायर का ऐलान करने का फैसला लिया था, लेकिन 9 मई से महज 50 मिनट पहले यूक्रेन ने रूस पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमला कर दिया। इस कदम से राष्ट्रपति जेलेंस्की ने तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है।
विजय दिवस पर सीजफायर की कोशिशें नाकाम
रूस द्वारा घोषित 8 और 9 मई की सीजफायर से ठीक पहले यूक्रेन के इस हमले ने सारी योजनाएं विफल कर दीं। यूक्रेन ने रूस के सीमावर्ती क्षेत्रों जैसे बेलगोरोड, कुर्स्क, ब्रायन्स्क में सैन्य ठिकानों और तेल रिफाइनरियों पर ड्रोन हमले किए हैं।
रूस की जवाबी कार्रवाई की आशंका
इस हमले के जवाब में रूस कीव पर भारी मिसाइल हमले कर सकता है। कीव स्थित सभी विदेशी दूतावासों को सतर्क किया गया है। रूस ने यूक्रेन के नीप्रो, ओडिसा, खारकीव और कीव जैसे शहरों पर सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों से हमले तेज कर दिए हैं, जिनमें ऊर्जा बुनियादी ढांचे और रिहायशी इमारतों को निशाना बनाया जा रहा है।
Amit Pateria