यूपी-बिहार में आंधी-बारिश से 48 मौतें; देशभर में प्री-मानसून अलर्ट

· 1 min read
यूपी-बिहार में आंधी-बारिश से 48 मौतें; देशभर में प्री-मानसून अलर्ट

यूपी-बिहार में आंधी-बारिश से 48 मौतें: सहारनपुर में 10 गाड़ियां बहीं; बिहार में 4 फ्लाइट डायवर्ट, 18 लेट; पंजाब में ओले गिरे

देश में गर्मी के बीच 15 से ज्यादा राज्यों में प्री-मानसून बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में पिछले 24 घंटे में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हुई है। पटना में बारिश के चलते 4 फ्लाइट डायवर्ट की गईं, जबकि 18 फ्लाइट लेट रहीं। इससे करीब 500 से ज्यादा यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में आंधी-तूफान की वजह से 31 लोगों की मौत हो गई है। सहारनपुर में भारी बारिश के बाद पहाड़ी से तेज बहाव के साथ पानी नीचे आ गया। इससे इनोवा-ट्रैक्टर समेत 10 गाड़ियां बह गईं। आज भी सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

राजस्थान में शनिवार को 30 जिलों में आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं। एक दिन पहले चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर समेत 9 जिलों में तापमान 10 डिग्री तक गिर गया। पंजाब के पठानकोट में शनिवार सुबह ओले गिरे हैं। वहीं, मोहाली में तेज बारिश हुई।

मानसून 7 दिनों में केरलम पहुंचेगा

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून अगले 7 दिनों में केरलम पहुंच सकता है। हालांकि विभाग ने इस साल मानसून के सामान्य से कमजोर रहने का अनुमान भी जताया है।

IMD के मुताबिक जून से सितंबर तक देश में औसतन सामान्य से कम बारिश हो सकती है। इस बार मानसून सीजन में 78 सेंटीमीटर बारिश होने का अनुमान है। देश में सामान्य मानसूनी बारिश का औसत 87 सेंटीमीटर माना जाता है।

मौसम विभाग ने कहा कि बिहार, यूपी में सामान्य बारिश हो सकती है, लेकिन बाकी कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। खासकर बारिश पर निर्भर खेती वाले इलाकों में मानसून कमजोर रह सकता है।

राज्यों से बारिश-ओले गिरने की तस्वीरें…

अगले दो दिन के मौसम का हाल

31 मई:

1 जून:

राज्यों में मौसम का हाल

1. राजस्थान: आज 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ओले गिरने से 10 डिग्री तक पारा गिरा

राजस्थान में शनिवार को 30 जिलों में आंधी के साथ ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से मौसम बदल गया है। शुक्रवार को चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर, अलवर, जयपुर, भरतपुर, झुंझुनूं, करौली में बारिश के साथ ओले गिरे। जिसके कारण तापमान 10 डिग्री तक कम हो गया।

2. मध्य प्रदेश: ग्वालियर समेत 9 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, भोपाल में गर्मी से राहत मिलेगी

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश हुई। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 9 जिलों में ओले और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, नीमच और मंदसौर शामिल हैं।

3. उत्तर प्रदेश: 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान से 31 मौतें; पारा 10°C तक गिरा

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में आंधी-तूफान की वजह से 31 लोगों की मौत हो गई है। सहारनपुर में भारी बारिश के बाद पहाड़ी से तेज बहाव के साथ पानी नीचे आ गया। इससे इनोवा-ट्रैक्टर समेत 10 गाड़ियां बह गईं। आज भी सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

4. बिहार: आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 17 मौतें, 4 फ्लाइट डायवर्ट, 18 लेट

बिहार में पिछले 24 घंटे में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 17 लोगों की मौत हुई है। पटना में बारिश के चलते 4 फ्लाइट डायवर्ट की गईं। जबकि 18 फ्लाइट लेट रहीं। इससे करीब 500 से ज्यादा यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर ट्रेनें भी समय पर रवाना नहीं हो सकीं।

5. चंडीगढ़-पंजाब: आज 13 जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलेंगी, पठानकोट में ओले गिरे

पंजाबके पठानकोट में शनिवार सुबह ओले गिरे। वहीं, मोहाली में तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला समेत पंजाब के 13 जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

6. झारखंड: आंधी-बारिश, बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत, 8.6 डिग्री गिरा तापमान

झारखंडमें आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। कई घायल बताए जा रहे हैं। रांची के इटकी क्षेत्र में एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि बोकारो, गढ़वा और धनबाद में भी आंधी-बारिश से 3 लोगों की जान चली गई। पिछले 24 घंटे में 8.6 डिग्री तक तापमान गिर गया।

7. छत्तीसगढ़: हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद, 3 दिन आंधी-बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और हीटवेव से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने के संकेत हैं। प्रदेश में अगले 3 दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश हो सकती है।

8. उत्तराखंड: आज बारिश-ओले गिरने का अलर्ट; मुक्तेश्वर में सबसे ज्यादा 28.5 मिमी बारिश हुई

उत्तराखंड में आज बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को पहाड़ी इलाकों में बारिश हुई। सबसे ज्यादा 28.5 मिमी बारिश मुक्तेश्वर में रिकॉर्ड की गई। उत्तराखंड में अगले 2 दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

Ravi Yadav