पहलगाम में बादल फटा, उत्तराखंड में लैंडस्लाइड
जम्मू-कश्मीर में बाढ़, उत्तराखंड में मलबा
शनिवार रात जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बादल फटने के बाद बाढ़ आई। कई खेत बर्बाद हो गए और सड़क बह गई। उत्तराखंड के विकासनगर में भारी बारिश के कारण लखवाड़ हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के पास लैंडस्लाइड हुआ। कई गाड़ियां और मशीनें मलबे में दब गईं।
मानसून कमजोर, प्रशांत में नए सिस्टम
देश के लगभग 70% हिस्से से मानसून के बादल गायब हो गए हैं। राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र में अगले 5 दिन तक बारिश की संभावना कम है। बारिश रुकने से मध्य प्रदेश, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में तापमान बढ़ गया। राजस्थान के श्रीगंगानगर में तापमान 42°C दर्ज किया गया। प्रशांत महासागर में 3 मौसमी सिस्टम बन रहे हैं। अगर ये बंगाल की खाड़ी पहुंचे तो 18-25 जुलाई तक बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है।
Sharad Shrivastava