यूपी में शराब के ठेकों को लेकर नया आदेश जारी
उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग द्वारा शराब के ठेकों को लेकर एक नया आदेश जारी किया गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में नए ठेके खोलने के लिए सर्वेक्षण कराए जाने का निर्देश दिया गया है।
राजस्व लक्ष्य पूरा करने पर जोर
राज्य के आबकारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सरकार द्वारा निर्धारित किए गए 63,000 करोड़ रुपये के आबकारी राजस्व लक्ष्य को हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लक्ष्य प्राप्त न करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
तस्करी रोकने और कार्रवाई के निर्देश
दूसरे राज्यों से शराब की तस्करी रोकने के लिए विशेष सावधानी बरतने की बात कही गई है। उन्होंने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
अधिकारियों की समीक्षा बैठक
गुरुवार को हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव वीना कुमारी और आबकारी आयुक्त डॉ. आदर्श सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा में पाया गया कि अप्रैल से अक्टूबर तक निर्धारित 32,500 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 30,657.54 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछले वित्तीय वर्ष से अधिक है।
Adarsh Chaurasiya