30 साल बाद बना संयोग: अधिक मास में अधिक भीड़... सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
30 साल बाद अधिकमास में बने सोमवती अमावस्या के संयोग पर महेश्वर में श्रद्धालुओं का मेला लगा। करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने नर्मदा के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। सात हजार वाहन पहुंचने से सभी पार्किंग स्थल फुल हो गए। समाजसेवियों व संगठनों ने श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण कर धर्मलाभ लिया।
Sharad Shrivastava