बाबा बर्फानी की पहली तस्वीरें आईं, 6-7 फीट शिवलिंग तैयार; यात्रा 3 जुलाई से

· 1 min read
बाबा बर्फानी की पहली तस्वीरें आईं, 6-7 फीट शिवलिंग तैयार; यात्रा 3 जुलाई से

अमरनाथ यात्रा से पहले बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई

पवित्र गुफा में 6-7 फीट का शिवलिंग बना, यात्रा 3 जुलाई से

अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले शनिवार को बर्फ से बने शिवलिंग (बाबा बर्फानी) की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं। तस्वीरों में दिख रहा है कि 6 से 7 फीट का शिवलिंग अपना आकार ले चुका है। इस दौरान सुरक्षा के लिए तैनात जवानों ने सबसे पहले शिवलिंग के दर्शन भी किए। अमरनाथ यात्रा इस साल 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 9 अगस्त 2026 तक चलेगी।

रास्ते में अब भी 12 फीट तक बर्फ जमी

इस बार बाढ़ वाली जगह पर कैंप नहीं लगाए जाएंगे। इस साल सभी संवेदनशील हिस्सों और आपदा की आशंका वाले स्थानों को तीर्थयात्रियों के लिए ‘नो-एंट्री जोन’ घोषित किया गया है। बालटाल और नुनवान रास्तों के दोनों ट्रैक को चौड़ा किया गया है। पुलों को भी बेहतर बनाया गया है। बादल फटने और अचानक बाढ़ की घटनाओं को देखते हुए संवेदनशील जगहों पर कैंप नहीं लगाए जाएंगे।

2025 में 7 फीट ऊंचा था शिवलिंग

अमरनाथ यात्रा के लिए 3.6 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

Sharad Shrivastava