आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने 1930 के दशक का ऐतिहासिक प्रसंग सुनाया
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने 1930 के दशक का एक किस्सा सुनाते हुए बताया कि उस समय सेंट्रल प्रोविंस की विधानसभा में संघ पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश हुई थी। भागवत के अनुसार, उस समय संघ के समर्थन में कोई स्वयंसेवक सामने नहीं आया था।
भागवत ने बताया कि ऐसे में इब्राहिम नाम के एक व्यक्ति ने संघ का पक्ष रखते हुए कहा था कि संघ को बंद नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वह सांप्रदायिक संगठन नहीं है। इब्राहिम का कहना था कि जो लोग कहते हैं कि हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र है, उन्हें मेंटल हॉस्पिटल भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे डॉ. हेडगेवार को जानते हैं, वे मेंटल नहीं हैं, वे एक अच्छे इंसान हैं, इसलिए संघ कम्युनल नहीं हो सकता।
भागवत के भाषण के चार प्रमुख बिंदु
पहला, व्यक्ति निर्माण से देश निर्माण: आरएसएस का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण के जरिए समाज और देश को बेहतर बनाना है। संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार का मानना था कि अच्छे व्यक्ति से ही अच्छे समाज और देश का निर्माण होता है।
दूसरा, प्रचारक पूरा जीवन संगठन को समर्पित करते हैं: आरएसएस के प्रचारक बिना किसी स्वार्थ, अहंकार या व्यक्तिगत लाभ की उम्मीद के संगठन और समाज के लिए काम करते हैं। वे अपनी निजी इच्छाओं को भी संगठन के लिए छोड़ देते हैं।
तीसरा, प्रचारकों का त्याग दूसरों के लिए प्रेरणा: प्रचारकों और स्वयंसेवकों के समर्पण और त्याग को सिर्फ शब्दों में नहीं समझाया जा सकता। उनके साथ रहकर ही इसे महसूस किया जा सकता है। उनका जीवन दूसरों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करता है।
चौथा, प्रचारक स्वयंसेवकों को संगठन के लक्ष्य से जोड़ते हैं: हर स्वयंसेवक आदर्शों पर पूरी तरह खरा नहीं उतर पाता, लेकिन सभी समाज के लिए अच्छा काम करने की कोशिश करते हैं। प्रचारक अपने व्यवहार और समर्पण से स्वयंसेवकों को संगठन के उद्देश्यों से जोड़े रखते हैं।
Navjeet Kaur