प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा ने आयोजित किए सेवा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल तथा क्षेत्रीय मंत्री राम कुमार वर्मा की उपस्थिति और भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन में जनपद में विभिन्न सेवा एवं जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।
चिकित्सा सेवा एवं रक्तदान अभियान
भाजपा जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय मंत्री एवं नेताओं ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किया। भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय स्थित रक्त केंद्र पहुंचकर रक्तदान किया। दर्जनों युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह पूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में अपना योगदान दिया।
स्वच्छता, दीप प्रज्ज्वलन एवं नेताओं के वक्तव्य
जनपद के प्रमुख मठ-मंदिरों में सफाई करते हुए जनपद के 2171 बूथों पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के घरों पर दीपक जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। भाजपा क्षेत्रीय मंत्री रामकुमार वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। उनके जन्म दिवस को भाजपा कार्यकर्ता सेवा और समर्पण के भाव के साथ मना रहे हैं। रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में रक्तदाता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। मरीजों को फल वितरण, मठ-मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन तथा लाभार्थी परिवारों के घरों पर आशीर्वाद का दीपक जलाने जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा, संस्कार और जनभागीदारी का संदेश दिया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं। भाजपा कार्यकर्ता इन योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने और समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
उपरोक्त कार्यक्रमों में एमएलसी डॉ हरिओम पाण्डेय, विधायक धर्म राज निषाद, चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर, मनोज मिश्र, विवेक मौर्य, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री विनय पाण्डेय, अतुल मिश्र, अभय सिंह मोनू आदि भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।
Vivek Singh