बिहार चुनाव में RJD ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी की
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने 143 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने 24 महिलाओं को टिकट दिया है, जिसमें रेणु कुशवाहा को बिहारीगंज सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वे पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कोटे से मंत्री रह चुकी हैं।
महागठबंधन में टकराव
12 सीटों पर महागठबंधन में पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के खिलाफ RJD ने कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है। हालांकि कहलगांव, सुल्तानगंज जैसे क्षेत्रों में कांग्रेस के खिलाफ RJD ने प्रत्याशी उतारे हैं।
तेजस्वी यादव राघोपुर से लड़ेंगे चुनाव
RJD के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। जमुई जिले के झाझा से पार्टी ने 5 बार विधायक और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जय प्रकाश यादव को मैदान में उतारा है। बेलहर से JDU सांसद गिरधारी यादव के बेटे को टिकट दिया गया है।
पार्टी ने 2020 में 144 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें उसे 75 सीटों पर जीत मिली थी। इस साल 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होगी।
Rajesh Agnihotri