दिग्विजय सिंह का राम मंदिर दान राशि चोरी पर भाजपा पर हमला, लगाएंगे "चंदा चोर" प्रवेश वर्जित पोस्टर

· 1 min read
दिग्विजय सिंह का राम मंदिर दान राशि चोरी पर भाजपा पर हमला, लगाएंगे "चंदा चोर" प्रवेश वर्जित पोस्टर

राम मंदिर दान राशि चोरी पर दिग्विजय सिंह का भाजपा पर हमला

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रतलाम में राम मंदिर से दान राशि की चोरी को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह अपने घर पर एक पोस्टर लगाएंगे जिस पर लिखा होगा कि "भगवान राम के चढ़ावे में चोरी करने वाले चंदा संगठन का घर में प्रवेश वर्जित है"।

'शिवराज से ज्यादा दान दिया'

एक प्रश्न के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में 1,11,000 रुपये का दान चेक से दिया, जबकि शिवराज सिंह चौहान ने 1 लाख रुपये दिए थे। उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आज तक मोदी जी चुप हैं। उन्होंने कहा कि 1 हजार रुपये की चोरी पर एफआईआर होती है, लेकिन यहां खुलेआम लूट हुई और एफआईआर SIT जांच के बाद हुई।

'हर गांव, गली मोहल्ले में लगाएंगे पोस्टर'

दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अपने घर पर यह बैनर लगा रहे हैं और हर गांव, गली मोहल्ले में भी यह बैनर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि "हमारे घर चंदा चोर संगठन नहीं आए जो खुले आम डकैती डाल रहे है"। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार ने अपने नेताओं के भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भ्रष्टाचार फैला है और रतलाम का भी कोई दफ्तर या थाना ऐसा नहीं है जहां ले-देकर काम न होता हो।

Sharad Shrivastava