मध्य प्रदेश की 'कॉफी वैली' बनेगा कुकरू, बनेगा नया पर्यटन सर्किट
बैतूल जिले के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू को आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की है। सीएम ने कहा कि कुकरू मध्य प्रदेश की 'कॉफी वैली' बनेगा, जिससे यहां पर्यटन बढ़ेगा और स्थानीय जनजाति समाज तथा युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
एकीकृत टूरिज्म सर्किट की योजना
मुख्यमंत्री ने बताया कि कुकरू के साथ चिखलदरा, मुक्तागिरी और मेलघाट को मिलाकर एक एकीकृत टूरिज्म सर्किट तैयार किया जाएगा। इस सर्किट पर <देशी-विदेशी पर्यटक> आएंगे। परियोजना पर शुरुआती तौर पर 15 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
एडवेंचर स्पोर्ट्स और होमस्टे का विकास
कुकरू में <ट्रैकिंग> समेत विभिन्न एडवेंचर स्पोर्ट्स और रोमांचक गतिविधियां शुरू की जाएंगी। <सनराइज और सनसेट प्वाइंट्स> को संवारा जाएगा। खान-पान के लिए आधुनिक रेस्टोरेंट्स बनेंगे। <जनजातीय परिवारों की आय> बढ़ाने के लिए कुकरू में <होमस्टे> भी विकसित किए जाएंगे।
Arvind Vishwakarma