मानसून की रफ्तार धीमी, 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; 6 राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी
मानसून ने 24 जून तक देश के 22 राज्यों को कवर कर लिया है, लेकिन बीते 5 दिन से इसकी रफ्तार धीमी पड़ी है। यह मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में आगे नहीं बढ़ पा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है। 6 राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश जारी है।
भारी बारिश का अलर्ट
विभाग ने असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के निचले इलाकों और सिक्किम में आज तेज बारिश और कुछ जगहों के लिए बहुत तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।
राज्यों के अनुसार मौसम का हाल
मध्य प्रदेश के 6 जिले उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है, जहां 24 घंटे में 100mm से ज्यादा बारिश की संभावना है। भोपाल, रायसेन समेत 40 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। रविवार को बड़वानी के सेंधवा में उफनाए पुल पार करते समय एक ट्रैक्टर और उसका ड्राइवर बह गया, जो अभी भी लापता है।
लखनऊ-अयोध्या समेत 5 शहरों में आंधी-बारिश का असर है, और 46 शहरों में बारिश का अलर्ट है। राज्य में मानसून 16 दिन से बॉर्डर वाले जिलों तक ही अटका हुआ है, लेकिन अगले 2-3 दिन में आगे बढ़ सकता है।
जयपुर समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी है। अगले तीन दिन बारिश की स्थिति बनी रहेगी, 2 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट है। राज्य में मानसून के आने में देरी हो रही है, प्री-मानसून बारिश का असर जारी है।
बेमेतरा में बारिश से कच्चे मकान की दीवार ढहने से 2 बच्चियों की मौत हो गई। सुकमा में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हैं। अगले चार दिन तेज बारिश का अलर्ट है, और 2 से 3 दिनों में मानसून पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लेगा।
राज्य में अब तक सामान्य से 50% कम बरसात हुई है। 25 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
गर्मी का असर
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और गुजरात के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। राजस्थान के फलोदी में सबसे ज्यादा 43.8°C पारा दर्ज किया गया।
Adarsh Chaurasiya