हिमाचल के चंबा में बस पलटी, 7 यात्रियों की मौत, 11 घायल

· 1 min read
हिमाचल के चंबा में बस पलटी, 7 यात्रियों की मौत, 11 घायल

हिमाचल के चंबा में बस पलटने से 7 यात्रियों की मौत, 11 घायल

हिमाचल प्रदेश के चंबा में शनिवार सुबह एक निजी बस पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। हादसे में 11 यात्री घायल बताए गए। घायलों को तीसा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

हादसे का विवरण

बस सुबह 7 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए चली थी। बैरागढ़ से कुछ ही दूरी पर ‘शर्मा कोच’ बस चालुंज मोड़ के पास बेकाबू होकर पलटी और करीब 50 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। बस में ड्राइवर-कंडक्टर समेत 18 यात्री सवार थे, जिनमें चार से 18 साल के छह बच्चे भी शामिल थे।

बचाव और राहत

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई और अंदर फंसे लोग एक दूसरे पर गिर गए। जेसीबी की मदद से बस को हटाकर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को तीसा अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय प्रशासन ने घायलों को 5-5 हजार रुपये की फौरी राहत दी है, वहीं मृतकों के परिजनों को जल्द राहत राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बस हादसे में 7 लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और जिला प्रशासन को सभी घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Bhavanesh Soni

Related Articles