आजम खान को विशेष पीएमएलए कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को रविवार सुबह 10:30 बजे गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पेश किया। न्यायाधीश अविनाश कुमार पांडे ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके बाद ईडी की टीम, सीआरपीएफ और पुलिस के 100 जवानों के साथ आजम खान को सीधे डासना जेल ले गई। कोर्ट परिसर में आजम खान शांत दिखे और मीडिया के सवाल पर कहा, "क्या रह गया है बोलने को।" कोर्ट के बाहर केवल सात समर्थक मौजूद थे, जिनमें पांच रामपुर के और दो डासना के थे।
ईडी ने शनिवार शाम को आजम खान को रामपुर जेल से रिहा होते ही गिरफ्तार कर लिया था। 29 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की 10 साल की सजा निलंबित कर जमानत दे दी थी, जिसके बाद दोनों 11 महीने बाद जेल से रिहा हुए थे। रिहाई के बाद अब्दुल्ला आजम घर चले गए थे। ईडी आजम खान को दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय ले गई, जहां रातभर उनसे जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में सरकारी पैसे के इस्तेमाल को लेकर 50 से अधिक सवाल पूछे गए।
ईडी की जांच और आरोप
ईडी के अनुसार, जांच रामपुर के अजीमनगर थाने में दर्ज 26 एफआईआर के आधार पर शुरू हुई। एजेंसी ने आरोप लगाया कि सरकारी ठेकों से जुड़े धन और निर्माण सामग्री का इस्तेमाल मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में किया गया। 59 इमारतों के निर्माण और 114 बैनामों से हासिल
Bhavanesh Soni